Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अच्छी खबर, दिखने लगा है लॉक डाउन का positive असर ? दुर्ग जिले, राजधानी रायपुर में नए संक्रमितो की संख्या कम हुई

  लोगों के जेहन में हमेशा यह सवाल कौंधता रहा है कि लॉकडाउन से आखिर  क्या फायदा होने वाला है ? और अभी तक इसके क्या फायदे मिले हैं ? कहना नहीं...

Also Read

 लोगों के जेहन में हमेशा यह सवाल कौंधता रहा है कि लॉकडाउन से आखिर  क्या फायदा होने वाला है ? और अभी तक इसके क्या फायदे मिले हैं ? कहना नहीं होगा कि इस बार के लाकडाउन पर, और उससे क्या हासिल होने वाला है इस पर बहुत बारीकी से नजर रखी जा रही है। अभी ताजा जो आंकड़े सामने आ रहे हैं लग रहा है कि लॉकडाउन को अच्छी सफलता मिलने की शुरुआत हुई है। दुर्ग जिले में 1 दिन पहले तक जहां 300 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मिल रहे थे आज उनके संख्या आधी दर्ज की गई है। अगर, यह लॉक डाउन की सफलता है तो जिले में आगे और अच्छी खबर मिल सकती है


दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़।


अभी जो लॉकडाउन  है उसे सफल बनाने के लिए आम लोग पूरा सहयोग करते नजर आ रहे हैं। इसकी सफलता के लिए आम लोगों ने  स्वस्फूर्त होकर अपने को घरों में कैद कर लिया है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान , कार्यालय दुकाने सब कुछ बंद है। छोटी-छोटी दुकानें भी बंद है। कोई लुके छुपे तौर पर भी किसी तरह का व्यवसाय चलाने की कोशिश नहीं कर रहा है। यहां अवैध दारू की बिक्री के बारे में बात नहीं की जा रही है। दूसरी नशीली चीजें भी इस विषय से अलग है। चौक चौराहे पर लोगों को रोकने, खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। लोगों को लॉक डाउन की अहमियत समझ में आ गई है और उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने यही एकमात्र रास्ता दिखने भी लगा है। ऐसा नहीं है कि लाकडाउन को सफल बनाने की ऐसी कोशिशे सिर्फ दुर्ग जिले में हो रहे हैं राजधानी रायपुर में भी तकरीबन ऐसे ही हालात हैं। वहां भी हर घंटे जाम रहने वाले चौक चौराहे सड़कें वीरान हैं। बीच-बीच में सड़कों पर कुछ उपद्रवी तत्व जरूर दिख जाते हैं लेकिन आम जनता को उनसे कुछ लेना देना नहीं है। आम लोग अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य, सेहत के लिए खुद सचेत हो रहे हैं।


अभी शुरुआत है। शुरुआती दौर है। लेकिन लॉकडाउन को सफल बनाने में लगे हुए लोगों के लिए अच्छी खबर हो सकती है, यह जानकर थोड़ी राहत महसूस हो सकती है कि लॉकडाउन के 3 दिनों के बाद कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम हुई है। अभी इसका ठोस तरीके से दावा नहीं किया सकता लेकिन ताजा आंकड़ों से ऐसी स्थिति दिख रही है। जिस दुर्ग जिले में पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन औसतन तीन सौ के आसपास संक्रमित मरीज मिले लगे थेऔर इससे लोगों में घबराहट हल्का मचा हुआ था आज उसकी संख्या घटकर 148 तक रह गई है। अभी इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय नहीं ली जा सकी है कि यह लॉक डाउन का तात्कालिक असर है अथवा इसके और कुछ भी कारण हो सकते हैं। फिलहाल, तो इसके पीछे लॉकडाउन ही मुख्य वजह समझी जा रही है।

दुर्ग जिले में जिला प्रशासन के द्वारा अधिकृत तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार आज कोरोना के148 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलग अलग तरीके से परीक्षण किए गए हैं जिनमें विभिन्न परीक्षण मेंrtpcr से 59, ट्रू नॉट से 14, एंटीजन से 75 मैं मरीजों की पहचान की गई है। वही आज विभिन्न कोविड-19 केंद्रों में 44 मरीजों के आज हुए रिकवर होने की खबर है। जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित 7852 मरीज स्वस्थ रिकवर हो चुके हैं जबकि अभी 2067 सक्रिय मरीज हैं जो कि विभिन्न अस्पतालों में अथवा होम  आइसोलेशन में उपचारार्थ है। जिस तरह की सुखद खबर आई है लॉकडाउन के दिन अभी शेष है हो सकता है कि एक-दो दिन बाद आज की खबर आने लगे। नए संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम होती जाए। अगर ऐसा हुआ तो इस पर नए सिरे से विचार करना होगा और निर्णय लेना होगा की ऐसी श्री को आगे कैसे बरकरार रखा जा सकता है। फिलहाल लॉकडाउन ही एक रास्ता नजर आ रहा है।


यह नीचे राजधानी रायपुर की तस्वीरें हैं। हर चौक चौराहा प्रमुख मार्गों पर आपको सन्नाटा दिख जाएगा। ऐसा भी नहीं है कि इस लॉकडाउन के लिए शासन प्रशासन को कोई बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। सब कुछ स्वस्फूर्त होता नजर आ रहा है।










राजधानी रायपुर से भी अच्छी खबर है। यहां भी प्रतिदिन मिलने वाले कोरोनावायरस के नए संक्रमितो की संख्या मैं गिरावट दर्ज की गई है। पहले रायपुर जिले में जहां प्रतिदिन 700 से 900 तक संक्रमित मिल रहे थे अब वह संख्या गिरकर 450 के आस-पास हो गई है। सीधे तौर पर देखें तो यह गिरावट अभी जारी lockdown का ही परिणाम नजर आ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी शुरू से बताया कि लोगों के बीच दूरी से इस संक्रामक बीमारी के फैलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। अभी लॉकडाउन मैं लोगों को संपर्क बिल्कुल कट गया है। अभी आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है। लॉकडाउन जारी रहेगा और उसके दो तीन बाद क्या परिणाम आते हैं उससे आगे बहुत कुछ दावा किया सकेगा। फिलहाल तो आम लोगों के सहयोग से लॉक डाउन का उद्देश्य पूरा होता नजर आ रहा है। लॉकडाउन कंटिन्यू जारी रहने पर नए मिलने वाले संक्रमित ओं की संख्या आगे चलकर हो सकता है कि 100 से भी नीचे आने लगे। और कुछ दिनों के बाद 50 से भी नीचे। तो हम निश्चित रूप से कोरोना से जरूर जीतने मैं सफल हो जाएंगे।


इधर राज्य में दंतेवाड़ा, रायगढ़, जांजगीर चांपा इत्यादि इलाकों में कोरोना के नए संक्रमितो की संख्या मैं बढ़ोतरी दर्ज की गई है जोकि चिंताजनक है।