रायपुर। असल बात न्यूज़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की भिलाई इकाई के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हो गए हैं। उनके...
रायपुर। असल बात न्यूज़।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की भिलाई इकाई के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार हो गए हैं। उनके साथ उनके परिवार के 9 अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं। इनमें उनकी धर्मपत्नी, माता बच्चे तथा भाई के परिवार के सदस्य भी शामिल है। वे अभी रायपुर में एक निजी अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती हैं।
कोरोना के संक्रमण का फैलाव राजधानी रायपुर में भी तेज गति से होता जा रहा है। इसकी चपेट में राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोग भी आते जा रहे हैं। रविंद्र सिंह के परिवार के कुछ को छोड़कर लगभग सभी सदस्य इसके संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
उनके नजदीकी मित्रों, रिश्तेदारों तथा सहयोगियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कोरोना के संक्रमण के लगातार बढ़ते फैलाव को देखते हुए सभी को घर पर ही सुरक्षित रहने तथा अन्य गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की जरूरत है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि रविंद्र सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।