दुर्ग। असल बात न्यूज़। नई दिल्ली में,अखिल भारतीय कुर्मी छत्रिय महासभा की दिल्ली प्रदेश इकाई के द्वारा के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया...
दुर्ग। असल बात न्यूज़।
नई दिल्ली में,अखिल भारतीय कुर्मी छत्रिय महासभा की दिल्ली प्रदेश इकाई के द्वारा के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज को संगठित करना और मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। समाज के उत्तरोत्तर उन्नति के साथ प्रदेश और देश का विकास होता जाएगा।
उन्होंने समाज के महान सपूतों के द्वारा देश की सेवा के लिए दिए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत देश में अलग-अलग टुकड़ों में बटे राज्यों को एक साथ मिलाने और उन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने, बढ़ाने का काम किया। आम लोगों तथा उच्च पदों पर आसीन लोगों में राष्ट्र सेवा की भावना के बिना कोई राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता ।
कार्यक्रम में सरदार पटेल संस्थान ट्रस्ट दिल्ली के अध्य्क्ष मिथलेश जी, अरविंद पटेल, आर एन राय, सुधीर कुमार , सुनील कुमार , कमलेश्वरी पटेल , मिथलेश पटेल व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।