Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंजोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार प्रदर्शन

  दुर्ग। असल बात न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ किसानों की  समस्या व अन्य मु...

Also Read

 दुर्ग। असल बात न्यूज़।


भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ किसानों की  समस्या व अन्य मुद्दों को लेकर  दुर्ग ग्रामीण अंजोरा मंडल के द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन में अंजोरा मंडल, उतई मंडल, एवं जेवरा सिरसा मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।



  अंजोरा चौक बस स्टैंड पुराना पुलिस चौकी के समीप आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू,भाजयुमों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित चन्द्राकर, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, उतई मंडल महामंत्री अजित चन्द्राकर, महामंत्री अंजोरा मंडल उमाशंकर साहू, जेवरा सिरसा महामंत्री गुलाब साहू, जेवरा मंडल महामंत्री दिलीप वर्मा, अंजोरा मंडल उपाध्यक्ष लालचंद साहू, पूर्व अंजोरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, माखन साहू, लक्ष्मण देशमुख, देवसिंग ठाकुर, अजय साहू, रघु नाथ निषाद, रामेश्वर दास गोस्वामी, संजय देशमुख, बजरंग निषाद, सन्तोष मारकंडे, यामनी हरमुख, हेमन्त गौर, दिलीप वर्मा, संतोष यादव, कुलदीप सिंग साहू, मयंक, तीरथ यादव आदि सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 इस दौरान  श्रीमति  रमशीला साहू, गिरेश साहू, फत्तेलाल वर्मा लालचंद साहू आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया ततपश्चात प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।