Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद किसान चौपाल यात्रा का सफर पूरा, सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुना होने का भरोसा दिलाया

  केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून के संबंध में  फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने तथा इसकी वास्तविकता के बारे में जानकारी देने नि...

Also Read

 

केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून के संबंध में  फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने तथा इसकी वास्तविकता के बारे में जानकारी देने निकली किसान चौपाल यात्रा का सफर आज समाज हो गया। इस दौरान इसके साथ ही सांसद विजय बघेल  ने संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में गांव- गांव तक पहुंचने की कोशिश की।किसान चौपाल यात्रा में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से किसानों के हितों की कभी सुध नहीं ली गई। कभी कोशिश नहीं की गई कि किसानों की आमदनी बढे। किसानों को शोषक साहूकारों और पूंजीपतियों के पैरों तले नीचे कुचल  जाने देने के लिए छोड़ दिया गया । आज किसानों को अधिकार दिया जा रहा है तो इस शोषकों,  साहूकारों का समर्थन करने वाले लोगों को बहुत पीड़ा हो रही है।


भिलाई। असल बात न्यूज़।


सांसद विजय बघेल की किसान चौपाल यात्रा जहां-जहां भी पहुंची किसानों, ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका जोशीला स्वागत किया। खास तौर पर आम ग्रामीणों में भी कृषि सुधार कानून के बारे में जानने की उत्सुकता नजर आई जिसके चलते जहां भी किसान चौपाल यात्रा का आयोजन होता वहां भारी भीड़ नजर आती। इस दौरान सांसद श्री  बघेल, दुर्ग तथा बेमेतरा दोनों जिलों में गांव- गांव में पहुंचे। किसान चौपाल यात्रा का सफर पाटन विधानसभा के ग्राम रानीतराई में पहुंचकर पूरा हुआ। उनका कर्म क्षेत्र होने की वजह से पाटन विधानसभा के इस गांव में किसान चौपाल यात्रा का स्वागत करने स्वाभाविक t तार पर भारी भीड़ जुटी हुई थी।

यहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।ऐसा कोई भी वर्ग नहीं है जिस के हित के लिए योजनाएं नहीं शुरू की गई है। किसान सम्मान निधि से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।  समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है।  राज्य सरकार ने प्रस्ताव नहीं भेजा इसलिए यहां की दल्हनों की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हो पाई। पहले किसानों के कल्याण के लिए काम किया गया होता  तो अपनी फसल का लागत मूल्य पाने के लिए कमजोर वर्ग के किसानों को जूझना नहीं पड़ता। इस पीड़ा को हम सब जानते हैं।कृषि सुधार कानून में सारी चीजें किसानों के हित में है। किसी प्रस्ताव से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।







उन्होंने कहा कि किसानों को कांग्रेस नेताओ के द्वारा भ्रमित किया जा रहा है। वे लोग दुष्प्रचार में लगे हैं।,  मण्डी में खरीदी यथावत रखेगी।, केन्द्र सरकार ने 24 फसलों की MSP तय कर दिया है। किसान चाहे मण्डी या बाहर कहीं भी ज्यादा दाम मिले वहां फसल बेच सकता है।नये कानून में फसल का भण्डारण भी कर सकता है। 

 इस अवसर पर सर्व श्री   जागेश्वर शुक्ला,  खेमलाल साहु  लालेश्वर साहु  मोनु साहु  राजेश चंद्राकर   राजा पाठक   हिमांशु साहु , रूप सिह ,धनराज साहु राजेश बंछोर  निर्मल जैन, प्रमोद जैन , जय चंद्राकर , रवि सिह ,सुरेश बंछोर , नारद साहु ,रामकुमार ठाकुर, संजय चंद्राकर लुभम बंछोर, मंगल साहु,टिकेन्द्र सिन्हा श्री मति सुनिता यदु ,श्री मति सीता सिन्हा अनिल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।