Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद किसान चौपाल ग्राम अंडा में, सांसद विजय बघेल ने कहा कृषि सुधार बिल पूरी तरह से किसानों के हित में

  कृषि सुधार विधेयक के समर्थन में निकली सांसद विजय बघेल  की किसान चौपाल यात्रा, गांव- गांव पहुंच रही है। सांसद श्री बघेल प्रत्येक स्थान पर क...

Also Read

 कृषि सुधार विधेयक के समर्थन में निकली सांसद विजय बघेल  की किसान चौपाल यात्रा, गांव- गांव पहुंच रही है। सांसद श्री बघेल प्रत्येक स्थान पर किसानों, ग्रामीणों को बता रहे हैं कि कृषि सुधार विधेयक से उन सबको क्या फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसानों का हमेशा शोषण किया अब वही लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

दुर्ग । असल बात न्यूज़।

 दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल  किसान चौपाल कार्यक्रम के साथ आज  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडा पहुंचे। यहां उन्होंने  भगवान बलराम जी के हल की पुजा अर्चना कर पुष्पमाला अर्पण कर किसान चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

सांसद श्री बघेल ने यहां आयोजित सभा में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि कृषि सुधार विधायक सभी किसानों के हित में हैं। ग्राम अंडा के बाद  ग्राम नगपुरा में पहुंचा किसान चौपाल। यहां भी सांसद श्री बघेल ने शिवलिंग,  ट्रैक्टर, एवं हल की पूजा अर्चना कर सांसद किसान चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कृषि सुधार कानून के फायदे के बारे में.. विस्तार से जानकारी दी।