करुआ नाला पर पुल, साजा समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास
 

    रायपुर,। असल बात न्यूज़।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने   बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे 57 करोड़ 47 लाख 63 हजार रुपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 7 करोड़ 72 लाख 63 हजार रूपए की लागत से बम्हनी-समंुदवारा-सुखाताल-मार्ग में करुआ नाला पर 120 मीटर लम्बाई वाले पुल का निर्माण, 2.83 करोड़ रूपए की लागत से कुरदा-खैरा स्टॉप डेम कम-कॉजवे (एनीकट) 99.89 लाख रूपए की लागत से ग्राम-घिवरी में जलप्रदाय योजना, 96.31 लाख रूपए की लागत वाली डंगनिया जलप्रदाय योजना, 44.95 करोड़ रूपए की लागत वाली नाबार्ड पोषित साजा समूह जलप्रदाय योजना का निर्माण शामिल है।   



    इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चौबे ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीवाली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्हांेने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ग्राम सैगोना एवं कुरुद के बीच बरसाती नाले मे बड़ा पुल बनाये जाने का भरोसा दिलाया। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने एक-एक वायदे को पूरा कर रही है। चाहे वह किसानों की कर्जमाफी की बात हो या समर्थन मूल्य धान खरीदी या बिजली बिल मे कमी करने का वायदा हो। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। प्रदेश सरकार अपने वायदे के अनुरुप किसानों को समर्थन मूल्य एवं प्रोत्साहन राशि देगी। धान खरीदी की व्यवस्था के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाना का संग्रहण किया जा रहा है। साजा विकासखण्ड के अन्तर्गत 14 नये सहकारी समिति की स्वीकृति मिली है।
    ग्राम पंचायत पदमी के पूर्व सरपंच श्री बंशीलाल पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे द्वारा अंचल के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गांव-गांव मे सड़क पुल-पुलिया का विस्तार स्कूल आंगनबाड़ी भवन आदि स्वीकृत किये गये हैं। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जागेश पटेल, जनपद पंचायत सदस्य साजा श्रीमती संतोषी पटेल, सरपंच कुरुद श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल, सरपंच घिवरी ओमप्रकाश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन विभाग कुलदीप नारंग, कार्यपालन अभियंता पीएचई गोरखनाथ रामटेके, जनपद पंचायत सीईओ साजा कुमारी कांति ध्रुव सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे