Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिला प्रेस क्लब के नए भवन का लोकार्पण किया

  कवर्धा, । असल बात न्यूज़।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री  मोहम्मद अकबर  ने कबीरधाम जिले में  जिला प्रेस क्लब के नए भ...

Also Read

 

कवर्धा, । असल बात न्यूज़।

 प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री  मोहम्मद अकबर  ने कबीरधाम जिले में  जिला प्रेस क्लब के नए भवन का लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद कवर्धा जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की मांग पर जिला प्रेस क्लब भवन के निर्माण का आश्वासन दिया था।

 उन्होंने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए दिए थे। इसी तरह प्रेस क्लब भवन के लिए बैठक व्यवस्था, संसाधनों की अन्य व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए समाजसेवी  कन्हैया अग्रवाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कवर्धा में जिला प्रेस क्लब भवन की सौगात मिलने पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मीडिया क्षेत्र से जुड़े  सभी लोगों की मांगों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।   इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष  प्रकाश वर्मा ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रेस क्लब के सचिव  विजय घृतलहरे ने किया। उपाध्यक्ष  छत्रपाल सिंह,  अमिताब नामदेव, महासचिव  डीएन योगी,  यशवंत ठाकुर,  महेश मिश्रा, श आदिल खान, रशीद कुरैशी, ताहिर खान,  अविनाश ठाकुर, जलेश साहू, सूर्या गुप्ता, दुखहरण ठाकुर, अशोक मानिकपुरी, सतीश तंबोली, सूर्या चंद्रवंशी, महबुब खान, देवेन्द्र चंद्रवंशी, सुनील नामदेव, रितेश यदु, सोनु यदु, लवकेश अहिरवार, वेदनारायण तिवारी, बबला पाठक, राजेश चंद्राकर एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया। राजकुमार तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 



 नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा,  नीलकंठ चंद्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल,  कलीम खान, श जमील खान, पार्षद  नरेन्द्र देवांगन,  अशोक सिंह,  प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, एल्डरमेन  कौशल कौशिक, श्री जाकिर चौहान श्री सुधीर केशरवानी, श्री विकास केसरी, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।