Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पतोरा में एसएचजी की महिलाओं के उत्पाद देख खुश हुए मुख्यमंत्री कहा आनलाइन भी उपलब्ध कराएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके हुनर को देखते हुए ही सभी गौठानों में शेड निर्माण की घोषणा की है, अधिकारियों से कहा कि इनके उत्पादों को आनलाइन...

Also Read

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके हुनर को देखते हुए ही सभी गौठानों में शेड निर्माण की घोषणा की है, अधिकारियों से कहा कि इनके उत्पादों को आनलाइन भी उपलब्ध कराएं, अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कर रहे बातचीत

 गौठान में गौठान समिति के सदस्यों से मिले, कहा गौठान का प्रबंधन बेहतरीन हो

 बिहान बाजार के बुकलेट का किया लोकार्पण

दुर्ग । असल बात न्यूज़।

मुख्यमंत्री आज पाटन ब्लाक के ग्राम पतोरा के गौठान पहुंचे। वहां स्वसहायता समूह की महिलाओं ने दीवाली त्योहार के लिए सुंदर डिजाइनर दीये, सजावटी सामग्री तथा परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के पैकेट की सामग्री उन्हें दिखाई।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहान बाजार के बुकलेट का भी लोेकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं की प्रशंसा की और कहा कि आपके उत्पाद काफी अच्छे हैं। इनकी गुणवत्ता की तुलना में आप लोगों ने रेट थोड़ा कम रखा है। उन्होंने कहा कि ये काफी अच्छे हैं इन्हें केवल अपने करीबी दायरे में न बेचे। इसके मार्केट का विस्तार करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इनके लिए मार्केट लिंकेज का प्रबंध कीजिए और आनलाइन भी इसे उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन प्लेटफार्म के लिए बातचीत चल रही है। इन उत्पादों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने दुर्ग में बिहान बाजार जिला पंचायत परिसर में आरंभ किया गया है। केवल दो दिनों में 3 लाख रुपए की बिक्री बिहान बाजार में हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि आप लोग अच्छी चीजें बना रहे हैं लेकिन बाजार की जरूरतों के मुताबिक भी अपना काम करें। जिन वस्तुओं की बाजार में ज्यादा माँग हैं उन्हें उपलब्ध कराएं। गुणवत्ता भी बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक उत्पाद तैयार करें। पहले बाजार में इसकी माँग परख लें, फिर इसके बाद उत्पाद बनायें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि इन्हें सिलाई मशीन का प्रशिक्षण भी दें। इसके साथ ही अगरबत्ती, फिनाइल, साबुन जैसे उत्पादों के निर्माण के लिए भी सभी समूहों को प्रेरित करें। कोशिश यह हो कि स्थानीय मार्केट में अधिकाधिक उत्पाद स्थानीय एसएचजी ही उपलब्ध करा दें। इससे ठोस आय का रास्ता खुलेगा। इस मौके पर गुंडरदेही के विधायक श्री कुंवर निषाद, संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा, सीएफ श्रीमती शालिनी रैना, कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर, सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

*वर्मी कंपोस्ट के बारे में पूछा-* मुख्यमंत्री ने गौठान में वर्मी कंपोस्ट देखा। उन्होंने पूछा कि इसे कितने दिनों में बनाया। सुमन लहरी ने बताया कि इसे 2 महीने में बनाया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि डिकंपोजर डाला या नहीं। सुमन ने बताया हां इससे कंपोस्ट बनने में लगने वाला समय काफी कम हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को आत्मनिर्भर बनाना है। आप लोग जितना काम गोधन न्याय योजना पर करेंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ेगी। यह आर्थिक आय बढ़ाने का बहुत अच्छा मौका है। उन्होंने पहाटियों से भी बातचीत की। पहाटियों ने बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। अब ठोस आय का रास्ता हमारे लिए तैयार हो गया है।