Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आज दिल्ली जाएंगे

  आमरण अनशन के दौरान कई दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करने और उसके बाद मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार क...

Also Read

 आमरण अनशन के दौरान कई दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करने और उसके बाद मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की लगातार मेहनत से पैदा हुई थकान से स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आई। बाद में ब्लड प्रेशर हाई हो जाने की वजह से उन्हें अस्पताल ले आना पड़ा। भिलाई के मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 के चिकित्सकों ने उन्हें एम्स में जांच करा लेने की सलाह दी। एम्स रायपुर में उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्हें एम्स दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण करा लेने की सलाह दी गई है। सांसद विजय बघेल इस जांच के लिए आज शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे

रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांसद विजय बघेल आमरण अनशन पर बैठे थे तो उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य की भी चिंता थी। आमरण अनशन के दौरान उन्होंने कई दिनों तक लगातार अन्न ग्रहण नहीं किया। इससे चिंताएं और बढ़ रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने भी इस स्थिति को समझते हुए धरना स्थल पर कहा था कि हमारे किसी कार्यकर्ता को भूखे रहने की जरूरत नहीं है। लड़ाई अपनी तरह चलती रहेगी। आमरण अनशन खत्म होने के बाद  मरवाही विधानसभा के प्रतिष्ठा पूर्ण  उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की ड्यूटी थी और स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए वे वहां के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार सांसद श्री बघेल की मरवाही में ही चुनाव प्रचार के दौरान  31 अक्टूबर को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।

वहां से लौटने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सालय सेक्टर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ब्लड प्रेशर बहुत अधिक हाई हो जाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एम्स रायपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। यहां अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार होने की जानकारी मिली है।

सांसद विजय बघेल आज शाम  दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां  एम्स नई दिल्ली में उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। ढेर सारे विधायकों और सांसदों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।