Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल के स्वास्थ्य में लगातार सुधार, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर, भिलाई। असल बात न्यूज़।   सांसद विजय बघेल के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें अभी एम्स रायपुर में आपात कक्ष में रखा गया ह...

Also Read

रायपुर, भिलाई। असल बात न्यूज़।

 सांसद विजय बघेल के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें अभी एम्स रायपुर में आपात कक्ष में रखा गया है जहां वरिष्ठ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की सतत  निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

उनके पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चिकित्सक उनके स्वास्थ्य का लगातार परीक्षण कर रहे हैं। विभिन्न जांच की जा रही है। चार  दिन पहले से उनके पेट के एक हिस्से में हल्का सा दर्द हो रहा था और आज उनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ गया था। वे बैचेनी महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें उपचार हेतु एम्स में भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि सांसद श्री बघेल कुछ दिन पहले विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे  थे। इस दौरान उन्होंने कई दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं किया।कहा जा रहा है, इस दौरान उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद वे मरवाही विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने  चले गए थे।चुनाव प्रचार के दौरान मरवाही में भी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी  दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भिलाई के मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 में भी अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया था। 

स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल एम्स रायपुर पहुंचाया गया यहां चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओ तथा उनके समर्थको ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। वे बातचीत कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों से विधायकों, सांसद तथा दूसरे जनप्रतिनिधियों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। ऐम्स हॉस्पिटल कैंपस में देर रात तक उनके समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित रहे और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहे हैं।



 मुख्यमंत्री ने दुर्ग सांसद  विजय बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है कि सांसद  विजय बघेल को स्वास्थ्यगत कारणों से राजधानी के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है। 

---