Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विधिवत गौ पूजन किया, चरणरज मस्तक पर धारण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

  भिलाई। असल बात न्यूज़। गौ पूजन के विशेष पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विधिवत रूप से गौ पूजन किया। उ...

Also Read

 भिलाई। असल बात न्यूज़।

गौ पूजन के विशेष पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विधिवत रूप से गौ पूजन किया। उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी तथा उन्हें गो ग्रास खिलाया। सांसद श्री विजय बघेल खेती किसानी, भारतीय संस्कृति, परंपराओं से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और उन्होंने इसे बढ़ावा देने,  प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर काम किया है। यहां  इस अवसर पर संत श्री आसाराम बापू आश्रम बेलोदी के महिला उत्थान मंडल के सदस्य महिलाये भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं और उन सभी ने भी विधिवत रूप से गौ पूजन किया।

सांसद श्री विजय बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल ने भी गौ पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भी गऊ माता की आरती उतारी तथा गौ ग्रास खिलाया। गोपाष्टमी पर्व कार्तिक शुक्ल अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन प्रातकाल ही गायो को स्नान करा कर पुष्प आदि चढ़ाकर उनका पूजन किया जाता है। उन की परिक्रमा की जाती है तथा चरण राज को मस्तक पर धारण कर खुशहाली की कामना की जाती है। सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।