Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निगम की अच्छाइयों को पहले समझ रहा हूं फिर उन्हें अच्छाइयों को बढ़ाने के रास्ते पर काम करूंगा

  रायपुर। असल बात न्यूज़। वन विकास निगम के नए प्रबंधक संचालक पीसी पांडेय  का कहना है कि इस निगम ने  ढेर सारे अच्छे काम किए हैं। कई स्थानों प...

Also Read

 रायपुर। असल बात न्यूज़।


वन विकास निगम के नए प्रबंधक संचालक पीसी पांडेय  का कहना है कि इस निगम ने  ढेर सारे अच्छे काम किए हैं। कई स्थानों पर इतने बेहतर तरीके से वृक्षारोपण किया गया है कि वे क्षेत्र सघन जंगल के जैसे विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी निगम के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्राथमिकता पूरा काम करेंगे। 

श्री पांडेय ने वन विकास निगम के प्रबंध संचालक  का पदभार आज ग्रहण कर लिया। बाद में हमारे न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि हम जब नई जिम्मेदारी संभालते हैं, नया पदभार ग्रहण करते हैं तो यह देखना जरूरी है कि वहां क्या अच्छे काम हुए हैं।  विभाग के उद्देश्ययो के अनुरूप उसे  पूरा करने कौन सी योजनाएं लोकप्रिय हो  है। इसका अध्ययन कर लेने के बाद आगे कौन से कार्य प्राथमिकता पूर्वक किए जाने चाहिए, यह तय करने में सहूलियत हो जाती है। इसी के मद्देनजर अभी वे विभाग के अच्छे कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वन विकास निगम ने पिछले वर्षों में कोरबा जिले में सागवान के पौधों का बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया है। यह वृक्षारोपण अब काफी जनउपयोगी साबित हो रहा है। इस वृक्षारोपण से वहां हरियाली तो फैली ही है पर्यावरण को जो नुकसान पहुंच रहा था उसमें भी काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि निगम विभिन्न क्षेत्रों में सागौन के पौधों का बड़े पैमाने पर प्राथमिकता पूर्वक वृक्षारोपण कर रहा है। सागौन के पेड़ की खासियत यह है कि इसे जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते। इसलिए इसके पौधे तेजी से बढ़ते हैं और लंबे समय तक जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्लांटेशन निगम का महत्वपूर्ण कार्य है और वे अभी  जिम्मेदारी मिलने पर इस दिशा में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। चिन्हित क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर देंगे तथा रोपित पौधों को जीवित रखने के लिए भी कार्य किया जाएगा।