Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनपद पंचायत की पहल पर होंगे पाटन में करोड़ों रुपए के विकास कार्य

  पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जनपद की अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा ने क्षेत्र में विभिन्न वि...

Also Read

 पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जनपद की अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर यह कार्य शुरू करने का आग्रह किया था।

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र पाटन में लगभग एक करोड़ 67 लाख रुपए के विकास कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहे हैं। इसके तहत विभिन्न गांव में सीसी रोड निर्माण, महका कला में पुल निर्माण, बोर खनन, नलकूप खनन इत्यादि के कार्य किए जाएंगे। इसमें से विभिन्न कार्य खनिज न्यास संपदा की राशि से किए जा रहे हैं।

जनपद की अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत की सामान्य सभा के बैठक में उक्त कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का भी ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया और उन्हें इन कार्यों के लिए ज्ञापन दिया गया था।  इसके बाद यह कार्य स्वीकृत हो सके हैं। पाटन क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न काम शुरू किए जा रहे हैं। महिलाओं को मास्क, सेनीटाइजर  निर्माण, फलदार छायादार पौधे की नर्सरी तैयार करने इत्यादि कार्य से जोड़ा जा रहा है। अभी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मास्क तथा सैनिटाइजर के निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। और अब वे


यह व्यवसाय शुरू कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।