Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


PWD मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग का उप अभियंता निलंबित

  बिलासपुर जिले के लोक निर्माण विभाग के एक उप अभियंता पर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है।इस आरोप मे...

Also Read

 बिलासपुर जिले के लोक निर्माण विभाग के एक उप अभियंता पर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है।इस आरोप में उक्त उप अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले में शिकायतों को गंभीरता से लिया था।


रायपुर,। असल बात न्यूज़।

PWDव गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियों को काम-काज में पारदर्शिता बरतने के निर्देश लगातार देते रहे हैं। वे हमेशा से कहते रहे हैं कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी- कर्मचारी  जहां पुरस्कृत किये जाएंगे वहीं  लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी। मंत्री साहू के निर्देशानुसार शासकीय राशि का दुरूपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने पर वित्तीय अनियमितता के कारण लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता (वि./यां.) उपसंभाग बलरामपुर  अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (वि./यां.) संभाग अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 


प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि श्री अमित सिंह ने निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन भेलवाडीह बलरामपुर में विद्युतीकरण से संबंधित कार्य संपादित कराए बिना 24 लाख 57 हजार 985 रूपए का अनियमित भुगतान सिविल संभाग रामानुजगंज से कराकर शासकीय राशि का दुरूपयोग कर ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया है। इस अनियमितता के लिए उनके निलंबन की अनुसंशा की गई।