Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सड़क दुर्घटना में नगर निगम भिलाई 3, चरोदा की 2 कर्मचारी घायल, ठोकर मार कर कार चालक फरार

  जिले में जी ई रोड पर सड़क दुर्घटनाये फिर बढ़ती जा रही है।लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए एक कार चालक ने ड्यूटी पर जा रही भिलाई चरोदा  नगरनिग...

Also Read

 जिले में जी ई रोड पर सड़क दुर्घटनाये फिर बढ़ती जा रही है।लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए एक कार चालक ने ड्यूटी पर जा रही भिलाई चरोदा  नगरनिगम की महिला कर्मचारियों को तेज रफ्तार से ठोकर मार दी जिससे इस घटना में उन दोनों को  गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक फरार हो गया है।

चरोदा, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

इस समय जी ई रोड पर कई जगह ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है जिससे वहां यह सड़क संकरी हो गई है। लेकिन अभी भी अनियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार वाहन चलाने का सिलसिला थमा नहीं है और अपराधिक किस्म के लोग ऐसे ही वाहन चला रहे हैं। ऐसे ही विकृत मानसिकता से वाहन चला रहे एक वाहन की चपेट में आकर नगर निगम भिलाई 3 चरोदा की 2 महिला कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गई।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार  खुर्सीपार में फर्नीचर दुकान के पास नेशनल हाइवे पर यह  घटना हुई है। इसमें चंचला नायक और  सुषमा पांडे घायल हो गई है। दोनों एक ही स्कूटी से भिलाई चरोदा निगम (ऑफिस) जा रहे थे दुर्ग से। यह दोनों वही कर्मचारी हैं।  बताया जाता है कि दुर्ग की ओर से ही तेजी से आ रही कार ने उनके वाहन को पीछे से काफी स्पीड से टक्कर मार दी और  तेज गति से भाग गया।

   इस जोरदार टक्कर से  सुषमा सड़क के बीचोंबीच सिर और कमर के बल गिर गई जिससे उसके सिर में काफी अंदरूनी चोटे आने की जानकारी मिली  है । उनके सिर में बहुत सूजन है गले और कमर में भी बहुत चोट लगना बताया जा रहा है

       प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस कार की स्पीड इतनी तेज थी कि ठोकर लगने पर घायलों की  गाड़ी लगभग 50 फीट तक घसीटते चली गई जिससे घसीटने के कारण चंचला के हाथ पैर में गहरे घाव हो गए ,पैर में फेक्चर हो गया । हेलमेट लगाने की वजह से उनका  सिर बच गया। वरना बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी आसपास के लोगों ने उनकी मदद की तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     भिलाई चरोदा निगम के उनके सहयोगियों तथा अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है तथा जरूरी सहायता उपलब्ध कराई गई है।  जिनमे  आर आई मैडम अरुणिमा दुबे जी,सरिता बैस ,अधिकारी सुक्ला , यशवंत भाई आदि शामिल  थे।