पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में सी सी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य...
पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पाटन विकासखंड के ग्राम झीट में सी सी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य का भूमि पूजन किया गया।
यह सीमेंती करण कार्य सिन्हा समाज के भवन से मुख्य मार्ग तक किया जाएगा। उसके भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्य्क्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा , सरपंच शशिकला सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दिलीप साहू(पंच) गोपेन्द्र सिन्हा ( युवा नेता) उपस्थित थे। ग्राम के लोगों ने इस कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री केविशेष कर्तव्य अधिकारी आशिष वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।