Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ राज्य में नए संक्रमित मिलने कम हुए, लेकिन मौतों की संख्या अधिक

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के नए संक्रमित मिलने के मामले अपेक्षाकृत कम हुए है लेकिन संक्रमित मरीजों के मौतों ...

Also Read

 नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के नए संक्रमित मिलने के मामले अपेक्षाकृत कम हुए है लेकिन संक्रमित मरीजों के मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह भर से इसके संक्रमण की चपेट में आकर प्रतिदिन 10 संक्रमित लोगों की मौत हो जा रही है।इस स्थिति को चिंताजनक माना जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ अभी देश के राज्यों में दसवें स्थान पर पहुंच गया है। पहले मौतों की संख्या कम थी। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में ग्राम देवादा में कल एक संक्रमित की मौत हो जाने की जानकारी मिली है।

छत्तीसगढ़ कोविड-19 के नए  मरीज मिलने के मामले में देश के ऊपर के 10 राज्यों में तो शामिल है ही अब इसका नंबर और ऊपर उठकर 8 वे स्थान पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु दिल्ली पश्चिम बंगाल गुजरात पंजाब जैसे राज्य ही  इस मामले में छत्तीसगढ़ से आगे हैं। वही कोरोना संक्रमितो की मृत्यु की संख्या में तेजी से वृद्धि  चिंता पैदा कर रही है।1 दिन पहले यहां 15 संक्रमितो की  मौत हुई है।राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में इससे संक्रमित लोगों की संख्या तो लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आकर राजधानी रायपुर में 670 और दुर्ग जिले में 524 लोगों की मौत हो गई है।

एम्स से मिली खबर के अनुसार दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम देवादा में 47 वर्षीय युवक की कोरोना की चपेट में आकर कल मौत हो गई।उसे बुखार सांस लेने में तकलीफ तथा कमजोरी की शिकायत थी।


देश में कॉमेडी 19 के नए मामलों में 76.90 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल ने सबसे अधिक दैनिक नए मामले 5,718 दर्ज किए। इसके बाद महाराष्ट्र में 5,229 नए मामले हैं। दिल्ली में 4,067 नए मामले दर्ज किए गए।

व्हाट्सएप इमेज 2020-12-05 10.10.04 AM.jpeg पर

पिछले 24 घंटों में 512 मामलों में जानलेवा साबित हुए हैं।

दस राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों में नई मौतों का 78.32% हिस्सा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं (127) हुईं। दिल्ली और पश्चिम बंगाल क्रमश: 73 और 52 दैनिक मौतों हुई हैं।

व्हाट्सएप इमेज 2020-12-05 10.11.08 AM.jpeg पर