Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पाटन में कोरोना से मौत

  पाटन, दुर्ग । असल बात न्यूज़। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में आज एक व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्त...

Also Read

 पाटन, दुर्ग । असल बात न्यूज़।

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में आज एक व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति, एम्स रायपुर में उपचारार्थ भर्ती था जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में ही शासन की गाइड लाइन के अनुसार  होने की संभावना है।

दुर्ग जिले में कोविड-19 के संक्रमण का फैलाव तेज गति से बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान इसके संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

मृतक देवेंद्र कुर्रे पाटन विकासखंड के ग्राम पतोरा का निवासी बताया जाता है। उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है। वह पिछले 2 दिनों से एम्स में भर्ती था। इस गांव में पूर्व में भी कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। मौत की संख्या में बढ़ोतरी के बाद कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलाव को लेकर लोगों में  चिंताएं बढ़ती जा रही है।

 जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू ने  जानकारी देते हुए  बताया कि  ग्राम पंचायत के द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की जाएगी। मृतक के पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है।