Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देशभर से कई दिग्गज नेता शामिल होंगे अंतिम संस्कार में, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा का दुर्ग में शिवनाथ नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

  रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में एक रिक्तता दिख रही है। वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन से छत्तीसगढ़ ...

Also Read

 रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़।


छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में एक रिक्तता दिख रही है। वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन से छत्तीसगढ़ को राजनीतिक  तौर पर वास्तव में राष्ट्रीय क्षति हुई है। श्री वोरा ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस में जिस तरह से महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रखी थी उसे संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लोगों को हमेशा गर्व होता रहा है। खास तौर पर दुर्ग जिले के लिए यह हमेशा गर्व की बात रही है। स्वर्गीय श्री वोरा का राजकीय सम्मान के साथ दुर्ग में शिवनाथ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार कार्यक्रम में देश भर से दिग्गज नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी के भी यहां अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बनी हुई है।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्री वोरा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता यहां पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के यहां पहुंचने की संभावना बनी हुई है। स्वर्गीय श्री वोरा का पार्थिव शरीर विमान से सुबह लगभग 10:00 बजे रायपुर लाया जाएगा। रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित आम लोगों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को दुर्ग लाया जाएगा। अंतिम संस्कार शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे तथा गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू ने आज अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री मोतीलाल वोरा का एक दिन पहले ही 93वा जन्म दिवस था। दुर्ग जिले में कांग्रेस के  कार्यकर्ताओं, आम लोगों ने अपने वरिष्ठ नेता का जन्मदिन अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया। दूसरे दिन उन्हें यह दुखद खबर मिली। वरिष्ठ नेता श्री वोरा के निधन से दुर्ग जिले में चारों तरफ शोक की लहर फैल गई है।






छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने स्वर्गीय श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि हम सबके मार्गदर्शक, सदैव अपने अनुभव से कांग्रेस नेताओं को सेवा व समर्पण की शिक्षा देने वाले पूर्व महामहिम पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबू जी छोड़कर चले गए।
नम आंखों से पुण्यात्मा को विदाई  अरुण वोरा व परिवार के प्रति संवेदना, इस दुख घड़ी में हम सब आपके साथ हैं-।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन लाया जाएगा  जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक बोरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।दुर्ग में भी पदमनाभपुर स्थित उनके निवास पर उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता तथा आप लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।