Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोविड-19 के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थिति क्या चिंताजनक वन गई है

    विशेष संवाददाता.   असल बात न्यूज़।   Covid-19  के संक्रमण के फैलाव तथा उससे हो रही मौतों के मामले में देश के दूसरे राज्यों की तुलना में ...

Also Read

 

 विशेष संवाददाता.

 असल बात न्यूज़।


  Covid-19  के संक्रमण के फैलाव तथा उससे हो रही मौतों के मामले में देश के दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थिति क्या  चिंताजनक होती जा रही है ? विभिन्न सूत्रों से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे तो यही लग रहा है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट भी दूसरे राज्यों की तुलना में अपेक्षाकृत कम है जबकि यहां कोरोना से मौतों की संख्या भी कम नहीं हो रही है।

स्वास्थ विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंकड़ों से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव की गति अभी भी 3 प्रतिशत पर पर बनी हुई है। जबकि देश के दूसरे राज्य में   जहां शुरुआत में covid-19  के संक्रमण का फैलाव बहुत तेज गति से शुरू हुआ था वहां इस मामले में स्थिति काफी नियंत्रित हो गई है।  covid-19 के संक्रमण के फैलाव के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य अभी भी देश में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। देश में केरला और गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का नंबर बना हुआ है। केरला में 8% की दर से तथा गुजरात में 4% की दर से कोविड-19 के  संक्रमण का फैलाव दर्ज किया जा रहा है तो वहीं छत्तीसगढ़ में या गति 3% है।

देश में कोरोना से मौत के मामलों में पंजाब राज्य के सारे सबसे खराब दिख रही है। यहां कोरोना के संक्रमित मरीजों की मौत का  जो प्रतिशत दार है वह 3.2 % से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पंजाब राज्य में अभी तक 1 लाखों 67हजार 652 लोग Corona से संक्रमित हुए हैं तो वही इनमें से 5हजार 404 लोगों की मौत हो गई है। इधर केरला राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या सबसे अधिक तेज गति से बढ़ रही है जो कि  अभी तक बढ़कर 63 हजार 638 तक हो गई है। इस राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 8% की दर से तेजी से बढ़ रही है जोकि काफी चिंताजनक है। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना से हो रही मौतों का प्रतिशत अभी 1. 2 प्रतिशत पर बना हुआ है और यहां 3हजार 437 लोगों की उसकी चपेट में आकर मौत हो गई है।  इधर पूरे देश में कोरोना से हो रही मौतों का प्रतिशत 1.45 पर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार  देश में कोरोना के  संक्रमण के फैलाव में  मामले में गिरावट दर्ज की जा रही है ।गिरावट, पिछले 12 दिनों से  प्रतिदिन लगातार 300 से का मौत हो रही है। वही सक्रिय मरीजों की कुल संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। 



 पिछले 7 दिनों में भारत में प्रति मिलियन आबादी में केवल एक नई मौत की सूचना है। एक अन्य उपलब्धि में, भारत के कुल सक्रिय मामलों  के वृद्धि की गति भी अपेक्षाकृत कम हुई है। देश का सक्रिय कैसलोद 2,27,546 है । कुल सकारात्मक मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 2.2 प्रतिशत पर सिमट गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 21,314 नई रिकवरी दर्ज की गई। 

भारत में पिछले 7 दिनों में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 96 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत, ब्राजील, रूस, फ्रांस, इटली, अमेरिका और यूके जैसे देशों में मामलों की संख्या बहुत अधिक है। भारत में  औसतन रिकवरी 1 करोड़ के करीब पहुंच गई है और आज 99,97,272 है। दैनिक नए मामलों से निकलने वाली नई रिकवरी ने रिकवरी दर को भी सुधार कर 96.36% कर दिया है । 

  महाराष्ट्र  मैं प्रतिदिन   औसतन 2,828 दैनिक रिकवरी दर्ज की गई हैं, जबकि छत्तीसगढ़ ने पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1,651 नई रिकवरी दर्ज की गई है  । राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने नए मामलों में 79.05% योगदान दिया है । केरल ने पिछले 24 घंटों में 5,615 मामले दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र ने 3,160 नए मामले दर्ज किए, जबकि छत्तीसगढ़ ने कल 1,021 नए मामले दर्ज किए हैं। पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए 264 मामलों में से 73.48% दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। 24.24%बताई गई नई मौतें महाराष्ट्र से हैं, जिसमें 64 लोगों की मौत की सूचना है। छत्तीसगढ़ में भी 25 की घातक संख्या देखी गई जबकि केरल में 24 नई मौतें हुईं। ब्रिटेन में  पनपे कोरोनोवायरस  के नए novel स्ट्रेन से संक्रमित कुल मामलों की संख्या अब 71 हो गई है।