Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारतीय रेलवे द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर टिकट रिफंड की अवधी में बढ़ोत्तरी

  रायपुर ।असल बात न्यूज़।                रेल प्रशासन के द्वारा 21 मार्च से 31जुलाई, 2020 के मध्य रद्द की गई ट्रेनों के टिकट   के रिफंड की अवध...

Also Read

 


रायपुर ।असल बात न्यूज़।


              

रेल प्रशासन के द्वारा 21 मार्च से 31जुलाई, 2020 के मध्य रद्द की गई ट्रेनों के टिकट   के रिफंड की अवधि में बढ़ोत्तरी की गई है । यह नियम पीआएस काउंटर से खरीदी गई टिकटों के लिये है । जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है - 


1.   दिनांक 21 मार्च से 31जुलाई, 2020 के मध्य यात्रा के लिए रद्द की गई ट्रेनों की टिकटों पर काउंटर से रिफंड की अवधी 3 दिन /72 घंटे के स्थान पर यात्रा तिथि से 09 माह के भीतर रिफंड प्राप्त किये जा सकेंगे । 

2.    139 पर टिकट रिफंड करने वाले यात्री टिकट काउंटर से यात्रा दिवस के 09 माह  के भीतर रिफंड पा सकेंगे ।

3.   जिन रेल यात्रियो के रिफ़ंड को पहले यात्रा तिथि के 06 माह के बाद जमा करने के कारण अस्वीकार किया था, उन रेल यात्रियो के भी  रिफ़ंड पर भी विचार किया जाएगा ।  

भारतीय रेलवे द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के प्रयास के तहत 31 मार्च 2020 तक सभी ट्रेनों को रद्द किया गया था । इसके साथ ही साथ रद्द ट्रेनों के रिफंड के लिए टिकट काउंटरों पर अनावश्यक होने वाली भीड़भाड़ को रोकने हेतु  टिकट रिफंड  की अवधि में वृद्धि की गई है।



                                                              ...................