Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आम लोगों की आस्था से जुड़े सेक्टर 2 तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशियां, एनएसयूआई ने किया गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का जोशीला स्वागत

  यहां सेक्टर 2  तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने एक गरिमा पूर्ण समारोह में इस का भूमि प...

Also Read

  यहां सेक्टर 2  तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य का आज भूमि पूजन किया गया। गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने एक गरिमा पूर्ण समारोह में इस का भूमि पूजन किया। यह तालाब आम लोगों की धार्मिक  आस्था से भी जुड़ा हुआ है। यहां छठ पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।  इतने बड़े आस्था के केंद्र इस तालाब की हालत   दयनीय हो जाने से आम लोगों में निराशा थी। अब भूमि पूजन के कार्य के बाद लोगों में नई आशा जगी है।  लोगों में खुशियां  है।, एनएसयूआई ने किया गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का जोशीला स्वागत।


0 विशेष संवाददाता

 भिलाई।असल बात न्यूज़।

 यहां के वर्षों पुराने sector-2 तालाब में छठ पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष हजारों की भीड़ जुटती है तथा सूर्य देव को अर्द्ध दिया जाता है। यह तालाब जलकुंड आम लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है लेकिन समुचित देखरेख, संधारण कार्य के अभाव में इस तरह की लगातार दुर्गति होती  गई। इस तालाब के सौंदर्यीकरण, साफ सफाई के नाम पर अब तक जो काम किए गए  वे सब ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही थे। अब इस धार्मिक आस्था के केंद्र जलकुंड का नए सिरे से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। स्वाभाविक रूप से तालाब के सौंदर्यीकरण के इस कार्य के शुरू होने से आम लोगों में काफी खुशियां दिख रही है।


Sector 2 का तालाब लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। छठ पूजा का बड़ा केंद्र है। प्रतिवर्ष जिस तरह से यहां उत्साह उल्लास और खुशियों उमंग के साथ  छठ पर्व मनाया जाता है वह देखते ही बनता है दूर-दूर से लोग भिलाई  में चारों तरफ बसे हुए लोग यहां सूर्य देव को   अरध देने के पहुंचते हैं। तब यहां जिस तरह का भक्ति पूर्ण, श्रद्धा पूर्ण माहौल का नजारा दिखता है वह  देखते ही बनता है। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि यहां हर कोई भिलाई शहर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के सुख शांति और समृद्धि की कामना कर रहा है और सूर्य देव सब को आशीर्वाद दे रहे हैं।


 इस तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू होने के साथ तलाब की उजड़ी हुई स्थिति को देखकर लोगों को जो ग्लानि महसूस होती थी ,दुख होता था वह अब दूर होने जा रहा है। राज्य के गृह मनजीत आमला साहू ने एक भव्य समारोह में इसके सौंदर्यीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। इस कार्य का भूमि पूजन होने से क्षेत्र के लोगों में निश्चित रूप से भारी खुशियां दिख  रही थी। कार्यक्रम में  मंत्री ताम्रध्वज साहू का एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।