Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


यातायात जागरूकता अभियान अब शीघ्र Bhilai 3 और पाटन में, दुर्ग शहर में शिविर का समापन

  दुर्ग।असल बात न्यूज।   यातायात जागरूकता अभियान अब  शीघ्र भिलाई 3 और पाटन में  शुरू किया  जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेव...

Also Read

 

दुर्ग।असल बात न्यूज।

 यातायात जागरूकता अभियान अब  शीघ्र भिलाई 3 और पाटन में  शुरू किया  जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह यातायात जागरूकता शिविर लगाकर आम लोगों को नए यातायात कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा  उसका पालन करने को कहा जा रहा है। अभी दुर्ग शहर में इसका आयोजन किया गया जिसमें लोगों को यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से बंध पत्र भरवाया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित यातायात जागरूकता अभियान को दुर्ग शहर में अच्छी खासी सफलता मिली है तथा लोगों में भी नए यातायात कानून की जानकारी लेने  के प्रति जागरूकता व तत्परता नजर आई। जिस तरह से कई न्यायिक  मजिस्ट्रेट  ने शिविर में उपस्थित होकर सजगता, उत्साह के साथ नए यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी उससे लोगों का  इस शिविर के प्रति आकर्षण, उत्साह और  बढ़ता नजर आया तथा नए यातायात नियम को  जानने के प्रति रुचि दिखाई दी। शिविर की खास बात थी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर यहां किसी से जुर्माना नहीं वसूल किया गया वरन  उन लोगों से आगे नियमों का पालन करेंगे इसका  बंध पत्र भरवाया गया। इस दौरान तकरीबन 2हजार 790 लोगों से बंध पत्र भरवाया गया और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।


वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने  वालों को नए यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और दंड कितना अधिक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि  नए यातायात कानून का  सख्ती से लागू होने पर सड़क दुर्घटनाएं कम होगी जो कि अभी बहुत अधिक बढ़ गई हैं और इसमें हजारों लोगों की अकाल मौत हो गई है।  इस विशेष जागरूकता अभियान में न्यायिक अधिकारी सर्व श्री लोकेश पटले,, अनुप् तिग्गा, कुमारी  रुचि मिश्रा, प्रशांत देवानंद, कुमारी आकांक्षा सक्सेना, सचिन पाल इत्यादि ने विशेष  तौर पर सेवाएं दी और आम लोगों को मोटर यान अधिनियम के बारे में जानकारी दी। 

पूरे अभियान में  यातायात विभाग और पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा इस अभियान में पैरा लीगल वालंटियर की भी सेवाएं ली जा रही हैं।