Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अमृत मिशन योजना का पाइप चोरी करने वाले पकड़ाए, कबाड़ी को भी पकड़ा गया

  दुर्ग असल बात न्यूज़।  जिले में कबाड़ियों के हौसले फिर से बुलंद है और उनके  हौसले ऐसे बुलंद हैं की वे लोग निजी घरों के सामानों के साथ शासक...

Also Read

  दुर्ग असल बात न्यूज़।

 जिले में कबाड़ियों के हौसले फिर से बुलंद है और उनके  हौसले ऐसे बुलंद हैं की वे लोग निजी घरों के सामानों के साथ शासकीय सामानों की  भी खरीददारी करने लगे हैं ।  शासकीय सामानों को चोरी कर उसेे  उनके यहां खपाया जा रहा है। पिछले दिनों में शहर में अमृत मिशन योजना की पाइपलाइन चोरी हुई थी उसेे भी कबाड़ी के यहां पहुंचा दिया गया था।पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है और चोरी गए लाखों रुपए की कीमत की पाइप को बरामद कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

सरकार के द्वारा अमृत मिशन योजना के तहत घर घर में नल कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है। दुर्ग शहर में भी यह काम जोरों से चल रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत मिशन योजना का 21 नग डीआई आई पाइप दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 56 इंदिरा नगर वार्ड सुलभ शौचालय के पास से  चोरी हो गया था.। इसकी कीमत लगभग  डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस को और को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी  उक्त डी आई पाइप शहर के किसी साकिर कबाड़ी के  यहां ले जा रहे थे। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नाम सामने के आने के बाद आरोपी साकिर कबाड़ी फरार हो गया था। उसकी पतासाजी हेतु जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा और नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा नगर निरीक्षक राजेश बागडे के नेतृत्व में  एक टीम गठित की गई।

केलाबाड़ी दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद शाकिर ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया है तथा उसके कबाड़ी दुकान में छापा मारकर वहां से बड़े पैमाने पर नल पाइप लोहा राड, scrap cooler   सिलाई मशीन स्क्रैप सहित कई सामान  ढेर सारे सामान बरामद किए गए  हैं।