Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नेवई में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, सांसद विजय बघेल ने कहा - कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी

  भिलाई, दुर्ग।  असल बात न्यूज़। नगर निगम रिसाली के विभिन्न इलाकों से अभी जिस तरह से युवाओ, महिलाओं, और बुजुर्गों ने पार्टी की रीति नीति, सि...

Also Read
 भिलाई, दुर्ग।  असल बात न्यूज़।

नगर निगम रिसाली के विभिन्न इलाकों से अभी जिस तरह से युवाओ, महिलाओं, और बुजुर्गों ने पार्टी की रीति नीति, सिद्धांत और नेतृत्व कर्ताओं के कामकाज, तथा व्यवहार  के प्रति  विश्वास, खुशी जाहिर करते हुए भारतीय जनता  पार्टी में प्रवेश किया है, उससे भाजपाई खेमे में  उत्साह की लहर तो नजर आ ही रही है, वहीं पार्टी के द्वारा कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह बढ़ाने के भी लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में  नव वर्ष के  उपलक्ष्य   में नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं के सम्मान में  सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर नव प्रवेशित भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते  सांसद विजय बघेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की  निष्ठा,  आस्था,  संकल्प तथा एकजुटता की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफल हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी आम कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान है। दुनिया की सबसे बड़ी इस पार्टी में हीआज भी लोकतंत्र जिंदा है। यहा छोटे सा छोटा कार्यकर्ता अपने मेहनत निष्ठा और कार्य  की बदौलत सबसे बड़े पद पर  पहुंच सकता है। उन्होंने नवप्रवेशित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र से भाजपा में प्रवेश करने वाले सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें महिलाओं तथा बुजुर्गों की भी काफी संख्या थी। सांसद  विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में महिलाओं के कल्याण के लिए ढेर सारे काम शुरू कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की लगातार कोशिश की जा रही है।




जानकारी के अनुसार रिसाली नगर निगम के नेवई वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर लगभग  डेढ़ सौ से अधिक नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया । सभी का पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया गया।  निरंजन जैन के नेतृत्व में  इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। । इस अवसर पर  सांसद विजय बघेल जी के साथ पूर्व मंत्री श्रीमती  रमशिला साहू,  पार्टी के भिलाई जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर ,  पप्पू चंद्राकर, मुन्ना पाण्डेय , अमृत देवांगन, पुरेंद्र साहू  , विधि यादव , मनीष यादव , सोनू राम सिंह  एवं अत्यधिक संख्या कार्यकर्ता गण एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।