Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नीलेश चौबे के आकस्मिक निधन से चारों तरफ शोक, साजा में आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    दुर्ग ।असल बात न्यूज़। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री एवं प्रवक्ता नीलेश चौबे के आकस्मिक निधन से चारों तरफ शोक की लहर फैल गई। वे ...

Also Read

   दुर्ग ।असल बात न्यूज़।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री एवं प्रवक्ता नीलेश चौबे के आकस्मिक निधन से चारों तरफ शोक की लहर फैल गई। वे कल दिन भर  विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए थे और शाम को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया था।

नीलेश चौबे  अत्यंत व्यवहार   कुशल तथा मृदुभाषी थे। उनके आकस्मिक निधन से किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि यह घटना हो गई। उनके निधन पर कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार  साजा के देवरबीजा  में किया जाएगा।