Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कई बार उलटने के बाद तेज रफ्तार कार पलटी, कितने लोग सवार थे ? अभी स्पष्ट नहीं

  भिलाई। असल बात न्यूज़।   दुर्ग की तरफ से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस तरह से दुर्घटना हुई है और कार प...

Also Read

  भिलाई। असल बात न्यूज़।

 दुर्ग की तरफ से रायपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस तरह से दुर्घटना हुई है और कार पलटी हुई है उसे देख कर लग रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी। यह अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पूरी तरह से उल्टी होकर  रुकी है। इससे उसमें सवार लोगों को काफी चोटें आने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसमें कितने लोग सवार थे अभी इसका स्पष्ट पता ही चल सका है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर  सीजी 04 के एस 9709 दुर्ग की तरफ से रायपुर की ओर जा रही थी जोकि गैरेज रोड पर सेक्टर 6 अंडर Bridge  मोड़ के ठीक पहले  पलट  गई। यहां रास्ता  घुमावदार है और संभवत  ड्राइवर उसको समझ नहीं सका और  कार अनियंत्रित  होकर  सड़क से नीचे ढलान पर उतर कर   पलट गई। कार के कई सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं जिसे देखकर लगता है कि उसमें सवार लोगों को बहुत मुश्किल से निकाला गया और कार  के कुछ सामान को तोड़कर उन्हें निकाला जा सका है।

 उक्त दुर्घटना कितने बजे की है ?दुर्घटनाग्रस्त कार कहां से कहां जा रही थी ? इसमें कितने लोग सवार थे ? किसे कितनी चोटें आई हैं ? इस बारे में अभी हम जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ।हमारी टीम इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन  से दुर्घटना की पूरी जानकारी लेने  मे जुटी हुई है।