Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेलूद में संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया दहेज मुक्त विवाह

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान  तथा दहेज मुक्त विवाह अभियान के कार्यक्रम का दुर्ग जिले के सेलूद में ...

Also Read

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान  तथा दहेज मुक्त विवाह अभियान के कार्यक्रम का दुर्ग जिले के सेलूद में  आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महाराज के अनुयाई शामिल हुए तथा यहां 3 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह  कराया गया।

 महाराज जी के आध्यात्मिक ज्ञान से  इन कार्यक्रमों में  युवक-युवतियों का विवाह बहुत ही साधारण तरीके से कबीर वाणी पाठ के आधार पर मात्र 16 मिनट 32 सेकंड में संपन्न  कराया जाता है।इस कड़ी में यहां आज तीन जोड़ा दहेज रहित विवाह संपन्न हुआ। (1) नीलमणि दास (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) जिला जांजगीर चांपा के साथ नेहा चक्रधारी (नर्स) ग्राम सेलूद जिला दुर्ग।

(2) धनेश्वर दास मानिकपुरी,(प्राइवेट जॉब) ग्राम अचानकपुर, जिला दुर्ग के साथ उमा दासी, ग्राम भनोरा, जिला बेमेतरा।

(3) शैलेंद्र बघेल (टाइल्स मिस्त्री) ग्राम भरेवा, जिला मुंगेली, के साथ योगेश्वरी डहरे, ग्राम पउवारा, जिला बालोद के साथ विवाह संपन्न हुआ। यह विवाह ग्राम सेलूद, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ। इनमें से एक जोड़ा अंतर जाति विवाह भी है जिसमें माता-पिता की सहमति से संपन्न कराया जा रहा है।


इस तरह के विवाह में ना कोई दहेज दिया गया ना कोई दहेज लिया गया। मात्र 16 मिनट 32 सेकंड में कबीर वाणी पाठ के आधार पर गुरु को साक्षी मानकर विवाह संपन्न हो जाता है। 

संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से आज भारत में इनके लाखो अनुयाई दहेज मुक्त विवाह कर रहे हैं। दहेज मुक्त विवाह के साथ-साथ जाती पाती, ऊंच-नीच के भेदभाव को संत रामपाल जी महाराज के शिष्य समाप्त करने में लगे हुए हैं। इस विवाह में सरकार के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है।