Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर के बच्चों को सांसद विजय बघेल ने दी बधाई व शुभकामनाएं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

  दुर्ग, भिलाई।असल बात न्यूज़। नेशनल योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हनुमान नगर योग ऐवम मार्शल आर्ट क्लब दुर्ग भिलाई के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों न...

Also Read

  दुर्ग, भिलाई।असल बात न्यूज़।


नेशनल योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हनुमान नगर योग ऐवम मार्शल आर्ट क्लब दुर्ग भिलाई के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात की तथा तथा उन्हें अपनी सफलताओ के बारे में जानकारी  दी। सांसद विजय बघेल इस दौरान इन  प्रतिभाशाली खिलाड़ियों  को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाा की। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए खुशी की बात हैै कि भिलाई  दुर्ग के बच्चों का शिक्षा के साथ ही खेेल तथा दूसरी एक्टिविटीज में भी हमेशा शानदार प्रदर्शन रहा है ।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बच्चे हमेशा ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

         दुर्ग जिला  वार्ड 21, हनुमान नगर योग ऐवम मार्शल आर्ट क्लब के बच्चों ने भिलाई में आयोजित 6 वी राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता   भाग लिया जिसमे 3 बच्चों  मानसी हिंगड़े, चेतना यादव, हेमांशी साहू  का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन किया गया।इन बच्चों को नेशनल योगा में भी भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त  हुआ  है।

 सांसद विजय  बघेल व वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह    द्वारा इन   प्रतिभाशाली बच्चों   एवं  प्रशिक्षक    का सम्मान किया गया तथा  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है  तथा योग  मार्शल आर्ट क्लब के कोच देवा साहू , टिकेश्वर साहू , पंकज यादव , सुषमा जांगड़े व क्लब के सदस्यो ने  बधाई दी  है।