Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल के स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार, नियमित जांच, वरिष्ठ चिकित्सको की टीम सतत रख रही है नजर

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़। कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का वर...

Also Read

  रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का वरिष्ठ चिकित्सकों की सतत निगरानी में उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। उन्होंने दिन में सामान्य  भोजन लिया। उनका  ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर नार्मल होने की जानकारी मिली है।

 Routine का चेकअप कराने के दौरान मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 में सांसद विजय बघेल को चिकित्सकों ने कोरोना का टेस्ट करा लेने का भी सुझाव दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया और उसमें उनकी रिपोर्ट  पॉजिटिव आई। एम्स रायपुर में उपचार के दौरान उनके ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की नियमित रूप से जांच की जा रही है। अभी तक सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने की जानकारी मिली है।

सांसद विजय बघेल को एम्स में अलग वार्ड में रखा गया है। उन्हें   नियमित रूप से दवाइयां दी जा  रही हैं तथा  उनके स्वास्थ्य की लगातार जांच की जा रही है। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर  रख रही है। स्वास्थ्य में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। उन्होंने दिन में सामान्य रूप से भोजन ग्रहण किया। उनके समर्थकों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।