Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर पंचायत सचिवों के पक्ष में आवाज बुलंद की, कहा- अन्याय के खिलाफ प्रत्येक लड़ाई में संघर्ष करेंगे

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने सचिव संघ के आंदोलन का समर्थन किया है।वे पाटन विधानसभा क्षेत्र में ...

Also Read

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने सचिव संघ के आंदोलन का समर्थन किया है।वे पाटन विधानसभा क्षेत्र में आंदोलनरत सचिव के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तथा आंदोलनरत कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली।

 इस दौरान आंदोलनरत कर्मचारियों  को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने का अधिकार है। वे न्याय  की प्रत्येक लड़ाई में आम जनता के साथ है। कर्मचारियों के न्याय की आवाज दबाई  नहीं जा सकेगी।