Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नगर पालिका जामुल के वार्डों का आरक्षण , 12 वार्ड अनारक्षित

  दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़। नगर पालिका परिषद जामुन के  वार्डो के आरक्षण  की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है।  आसन्न स्थानीय निकाय के चुनाव ...

Also Read

  दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़।


नगर पालिका परिषद जामुन के  वार्डो के आरक्षण  की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है।  आसन्न स्थानीय निकाय के चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत  ये आरक्षण किए गए हैं। यहां के  20 वार्डों में से 7 वार्ड  अनारक्षित घोषित किए गए हैं ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभाकक्ष में वार्डो के आरक्षण की यह कार्रवाई पूरी की गई। यहां के वार्ड क्रमांक4,5,11,12,14,15 और वार्ड क्रमांक 16  अनारक्षित घोषित किए गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 7 9 17और 19 महिला वर्ग के लिए अनारक्षित  किए गए है।

 वार्ड क्रमांक 1 और 10 महिला पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।  वार्ड क्रमांक 3 और 18 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड क्रमांक 2 एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित हुआ है तो वही ward क्रमांक 6 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित हो गया है। वार्ड क्रमांक 20 एससी महिला वर्ग के लिए सुरक्षित हुआ है।