Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इस वर्ष IIT में दाखिले के लिए कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने में छूट

  जेईई (उन्नत)   की परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित करने  की घोषणा    नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।   IIT में दाखिले के लिए इस साल कक्षा 12 वीं ...

Also Read

 

जेईई (उन्नत)   की परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित करने की घोषणा 



 नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।

 IIT में दाखिले के लिए इस साल कक्षा 12 वीं में 75  प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता में छूट दे दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में घोषणा की है। कोरोना के संक्रमण के फैलाव के चलते इस साल देश में कई  महत्वपूर्ण आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। शिक्षा व्यवस्था में भी परिवर्तन हुआ है। 12वीं में 75% अंक लाने की अनिवार्यता में छूट  देने से  इस साल किसी कारणवश ठीक से पढ़ाई नहीं कर सके बच्चों को कम नंबर लाने पर भी आईआईटी में प्रवेश लेने में सुविधा  मिल सकेगी।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने  इस बारे में घोषणा की कि इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश लेने के लिए कक्षा 12 वीं में न्यूनतम 75% स्कोर करने की पात्रता मानदंड में ढील दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि JEE (एडवांस्ड) - 2021 को 3 जुलाई 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस साल JEE (एडवांस्ड) IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा।