Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महापौर देवेंद्र यादव के सफलतम 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर थैंक्यू भिलाई दौड़ का आयोजन

भिलाई। असल बात न्यूज़।   महापौर देवेंद्र यादव के सफलता पूर्ण 5 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर भिलाई में विभिन्न रचनात्मक तथा सांस्कृतिक कार्य...

Also Read

भिलाई। असल बात न्यूज़।


 महापौर देवेंद्र यादव के सफलता पूर्ण 5 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर भिलाई में विभिन्न रचनात्मक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थैंक्यू भिलाई दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में हजारों की संख्या में युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मेंजीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य के संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव , अंतव्यवसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी विशेष तौर पर उपस्थित थे।


महापौर देवेंद्र यादव के 5 वर्षों का का कार्यकाल अभी पूरा हुआ है और उनके कार्यकाल में पूरे निगम क्षेत्र में ढेर सारे विकास के कार्य किए गए हैं। इन विकास कार्यों में उद्यानों, तालाबों खेलकूद के स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़क नाली निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण सफाई की व्यवस्था इत्यादि शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों में खुशियां हैं।


सफलता पूर्ण 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर निवर्तमान महापौर के समर्थकों कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के उपलक्ष में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया । यहां के मुर्गा चौक से शहीद पार्क  तक 5 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बुजुर्ग युवा महिलाएं खिलाड़ी सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।यहां अपने उद्बोधन में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई आदर्श शहर है। यह मिनी इंडिया है और यहां सब मिलकर रहते हैं। यहां विकास में आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव के साथ उपाध्याय अनीता लोधी पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी , वाई के सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।