Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोज बढ़ने लगे

  छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूलों और महाविद्यालय को खोलने का निर्णय ले लिया गया है इसके बाद कई स्कूल और महाविद्यालय में कक्षाएं लगने लगी है। यहा...

Also Read

 

छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूलों और महाविद्यालय को खोलने का निर्णय ले लिया गया है इसके बाद कई स्कूल और महाविद्यालय में कक्षाएं लगने लगी है। यहां दिनचर्या अब काफी कुछ सामान्य होती जा रही है। दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से स्कूलों में बच्चों, तथा शिक्षकों  के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नई चिंताए पैदा हो गई है।इससे ऐसे संकेत मिल रहा है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से सिर उठा रहा है। देश में अभी 5 राज्यो, केरल,महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मध्‍य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में तेजी देखी गई।छत्तीसगढ़ राज्य में प्रतिदिन नए संक्रमित मरीज तो मिल ही रहे हैं यहां कोरोना के संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की जान भी जा रही है।कोरोना के वैक्सीनेशन का काम अपनी जगह पर चल रहा है लेकिन नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं जिससे लोगों में चिंता है बढ़ रही है।


0  विशेष रिपोर्ट

नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

वर्तमान में भारत देश में कोरोना के  सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं जिसे अपेक्षाकृत संतोषजनक माना जा सकता है । भारत के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,43,127 पर पहुंच गई है। कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले दो-तीन दिनों से कोरबा से एक भी मौत नहीं हुई है लेकिन कुछ राज्‍यों में नए मामलों में प्रतिदिन तेजी देखी जा रही है।जिन राज्यों में प्रतिदिन कोरोना के नए संक्रमित अधिक संख्या में मिल रहे हैं उसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। केरलमहाराष्‍ट्रपंजाबछत्तीसगढ़ एवं मध्‍य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हो रही है।

 

केरल में दैनिक नए मामलों में लगातार तेजी बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010PAG.jpg

पिछले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ में भी दैनिक सक्रिय नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में 259 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CRJ7.jpg

पिछले सप्‍ताह के दौरानमहाराष्‍ट्र में दैनिक नए मामलों की संख्‍या में वृद्धि देखी गई हैजो आज देश में दैनिक नए मामलों की सर्वाधिक संख्‍या प्रदर्शित करती है। पिछले 24 घंटों के दौरानराज्‍य में 6,112 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NLTD.jpg

महाराष्‍ट्र की ही तरहपंजाब में भी पिछले 7 दिनों में दैनिक नए मामलों की संख्‍या में अचानक उछाल देखा गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान 383 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Y2NR.jpg

13 फरवरी, 2021 से मध्‍य प्रदेश में भी दैनिक नए मामलों की संख्‍या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरानराज्‍य में 297 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005I9TM.jpg

वायरस के प्रकोप की श्रृंखला को तोड़ने तथा रोग के प्रसार के नियंत्रण के लिए जोरदार तरीके से कोविड उपयुक्‍त व्‍यवहार के अनुपालन के महत्‍व को दोहराया जा रहा है।

तथापिबेहतर स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल अवसंरचना सुविधाओं तथा टेस्‍ट-ट्रैक-ट्रीट प्रणाली के साथ देश में 21 करोड़ (21,02,61,480से अधिक जांच की जा चुकी है। पिछले 13 दिनों में कुल राष्‍ट्रीय पॉजिविटी दर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में यह 5.22 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006FXIN.jpg

आज सुबह 8 बजे तक अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार2,22,313 सत्रों के जरिए कुल 1,07,15,204 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 63,28,479 एचसीडब्‍ल्यू (पहली खुराक)8,47,161 एचसीडब्‍ल्यू (दूसरी खुराक) और 35,39,564 एफएलडब्‍ल्यू (पहली खुराक) शामिल हैं।

उन लाभार्थियों के लिए जिन्‍होंने पहली खुराक के बाद 28 दिन पूरे कर लिए हैंकोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण 13 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ। एफएलडब्‍ल्‍यू का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को आरंभ हुआ।

क्र. सं.

 

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीका प्राप्‍त कर चुके लाभार्थी

पहला चरण

दूसरा चरण

कुल टीकाकरण

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

4,453

895

5,348

2

आंध्र प्रदेश

3,98,108

71,707

4,69,815

3

अरुणाचल प्रदेश

19,608

3,951

23,559

4

असम

1,47,368

10,164

1,57,532

5

बिहार

5,15,363

35,070

5,50,433

6

चंडीगढ़

12,100

547

12,647

7

छत्तीसगढ

3,30,446

16,104

3,46,550

8

दादरा एवं  नागर हवेली

4,801

169

4,970

9

दमन और दीव

1,672

153

1,825

10

दिल्ली

2,72,322

12,978

2,85,300

11

गोवा

14,386

634

15,020

12

गुजरात

8,19,060

37,597

8,56,657

13

हरियाणा

2,05,616

21,093

2,26,709

14

हिमाचल प्रदेश

92,702

71,322

1,64,024

15

जम्मू एवं कश्मीर

1,89,840

5,282

1,95,122

16

झारखंड

2,46,213

10,522

2,56,735

17

कर्नाटक

5,29,968

99,452

6,29,420

18

केरल

3,92,993

32,060

4,25,053

19

लद्दाख

5,005

358

5,363

20

लक्षद्वीप

1,809

115

1,924

21

मध्य प्रदेश

6,26,391

0

6,26,391

22

महाराष्ट्र

8,31,921

28,465

8,60,386

23

मणिपुर

38,585

1,434

40,019

24

मेघालय

22,285

616

22,901

25

मिजोरम

14,428

2,206

16,634

26

नगालैंड

20,603

3,419

24,022

27

ओडिशा

4,33,584

68,129

5,01,713

28

पुदुचेरी

8,481

645

9,126

29

पंजाब

1,20,015

9,455

1,29,470

30

राजस्थान

7,80,665

19,054

7,99,719

31

सिक्किम

11,102

698

11,800

32

तमिलनाडु

3,24,537

25,746

3,50,283

33

तेलंगाना

2,80,277

86,051

3,66,328

34

त्रिपुरा

81,042

11,134

92,176

35

उत्तर प्रदेश

10,66,290

85,752

11,52,042

36

उत्तराखंड

1,29,221

6,231

1,35,452

37

पश्चिम बंगाल

6,09,987

40,989

6,50,976

38

विविध

2,64,796

26,964

2,91,760

कुल

98,68,043

8,47,161

1,07,15,204

 

टीकाकरण अभियान के 35वें दिन (20 फरवरी, 2021) कुल 5,27,197 टीके लगाए गए। इनमें से पहले चरण (एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू) के लिए 10,851 सत्रों में 2,90,935 लाभार्थियों को टीके लगाए गए तथा 2,36,262 एचसीडब्‍ल्‍यू को टीके की दूसरी खुराक प्राप्‍त हुई।

9 राज्‍यों में 5 लाख प्रत्‍येक से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। ये हैं उत्तर प्रदेश (11,52,042)महाराष्ट्र (8,60,386)गुजरात (8,56,657)राजस्थान (7,99,719)पश्चिम बंगाल (6,50,976)कर्नाटक (6,29,420)मध्य प्रदेश (6,26,391)बिहार (5,50,433) और ओडिशा (5,01,713)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007EUVH.jpg

अभी तक कुल 1.06 करोड़ (1,06,67,741) व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान10,307 रोगी स्‍वस्‍थ हुए तथा अस्‍पतालों से उनकी छुट्टी हुई। भारत की 97.27 प्रतिशत की रिकवरी दर विश्‍व में सर्वाधिक है।  

स्‍वस्‍थ हो चुके नए मामलों के 80.51 प्रतिशत 6 राज्‍यों में देखे गए हैं।

केरल में स्‍वस्‍थ हो चुके 4,854 नए मामलों के साथ एक दिन में स्‍वस्‍थ होने की अधिकतम संख्‍या दर्ज कराई गई है। पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में 2,159 व्‍यक्ति स्‍वस्‍थ हुए जबकि तमिलनाडु में 467 स्‍वस्‍थ हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008PUTG.jpg

 

नए मामलों के 86.69 प्रतिशत 6 राज्‍यों से हैं।

महाराष्‍ट्र 6,112 की संख्‍या के साथ लगातार सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज करा रहा है। इसके बाद 4,505 की संख्‍या के साथ केरल का स्‍थान हैजबकि तमिलनाडु में 448 नए मामले दर्ज कराए गए। केवल दो राज्‍यों – महाराष्‍ट्र और केरल में कुल सक्रिय मामलों के 75.87 प्रतिशत हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009RN3W.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्‍यु दर्ज नहीं की गई है। ये हैं- तेलंगानाहरियाणाजम्‍मू एवं कश्‍मीर (केन्‍द्र शासित प्रदेश), झारखंडहिमाचल प्रदेशत्रिपुराअसमचंडीगढ़लक्षद्वीपमणिपुरमेघालयलद्दाख (केन्‍द्र शासित प्रदेश), मिजोरमसिक्किमनगालैंडअरुणाचल प्रदेशअंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहदादरा एवं नागर हवेलीदमन एवं दीव।

पिछले 24 घंटों में 101 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 78.22 प्रतिशत पांच राज्‍यों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में अधिकतम मौतें (44) दर्ज की गईं। केरल में 15 मौतें दर्ज की गईं। पंजाब में 8 मौतें दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010SPNJ.jpg