Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों को पत्र लिखा गया,,आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने को कहा गया

  कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी वाले क्षेत्रों में इसके नियंत्रण के लिए फिर कड़े उपाय किए जाएंगे  Rapid एंटीजन निगेटिव लोगों के लि...

Also Read

 

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी वाले क्षेत्रों में इसके नियंत्रण के लिए फिर कड़े उपाय किए जाएंगे

 Rapid एंटीजन निगेटिव लोगों के लिए आरटी-पीसीआर द्वारा पुनः परीक्षण अनिवार्य करनेेेे को कहा  है

बीमारी के प्रसार पर रोकथाम के लिए सख्त और समग्र निगरानी व कड़ी रोकथाम के महत्व को रेखांकित किया

नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

भारत में पिछले कुछ दिनों में सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख,45 हजार,634 तक हो गई  है। यह अब भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.32 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी स्थिति  कुछ खतरनाक हो रही है। छत्तीसगढ़ को देश के उन राज्यों में छठे स्थान पर शामिल किया गया है जहां कोरोना के संक्रमण के न्ये मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 153 नए संक्रमित  मिले और यहां कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 3 लाख से अधिक हो गई है और अभी भी 3 हजार 112 सक्रिय cases है। छत्तीसगढ़ 24 घंटे के दौरान इसके संक्रमण की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत होने की खबर है । सरगुजा  में सबसे अधिक 2 लोगों की जान चली गई है। इस क्षेत्र में नए संक्रमितो की संख्या भी बढ़ती जा रही है और अभी यहां 77 एक्टिव प्रकरण हो गए है।वही इस जिले में अभी तक कुल 93 लोगों की मौत हो चुकी है। Active cases के मामले में दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर है। इस मामले में यह जिला तेजी से ऊपर बढ़ता जा रहा है। यहां 874 एक्टिव प्रकरण हैं।

भारत के 74 प्रतिशत से ज्यादा सक्रिय मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी रोजाना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पंजाब और जम्मू व कश्मीर में भी प्रति दिन नए मामले बढ़ रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SCTP.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003AW85.jpg

 

केरल में पिछले चार हफ्तों में, औसत साप्ताहिक मामले 42,000 के उच्चतम और 34,800 के निचले स्तर के बीच रहे हैं। इसी प्रकार, केरल में पिछले चार हफ्तों के दौरान, सप्ताहिक पॉजिटिव दर 13.9 प्रतिशत से 8.9 प्रतिशत के बीच रही है। केरल में, अलपुझा जिला एक विशेष चिंता की वजह बना हुआ है, जहां साप्ताहिक पॉजिटिव दर बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गई है और साप्ताहिक मामले बढ़कर 2,833 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में, पिछले चार हफ्तों में, साप्ताहिक मामलों में तेजी का रुझान बना हुआ है और यह 18,200 से बढ़कर 21,300 के स्तर पर पहुंच गए हैं; वहीं साप्ताहिक पॉजिटिव दर 4.7 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। मुंबई के उपनगरीय इलाके विशेष चिंता की वजह बने हुए हैं, जहां साप्ताहिक मामले 19 प्रतिशत तक बढ़ गए। नागरपुर, अमरावती, नासिक, अकोला और यवतमाल में साप्ताहिक मामले क्रमशः 33 प्रतिशत, 47 प्रतिशत, 23 प्रतिशत, 55 प्रतिशत और 48 प्रतिशत तक बढ़ गए।

पंजाब में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार पर गौर करें तो यह तेजी से गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। राज्य में, पिछले चार हफ्तों के दौरान, साप्ताहिक पॉजिटिव दर 1.4 प्रतिशत से बढ़कर 1.6 प्रतिशत हो गई है, वहीं बीते चार हफ्तों में साप्ताहिक मामलों की संख्या 1,300 से बढ़कर 1,682 हो गई है। सिर्फ एक जिले एसबीएस नगर में ही, साप्ताहिक पॉजिटिव दर 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गई और साप्ताहिक मामले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 165 से 364 हो गए।

5 राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों में साप्ताहिक पॉजिटिव दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत 1.79 प्रतिशत है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8.10 प्रतिशत की साप्ताहिक पॉजिटिव दर है।


केन्द्र ने सभी राज्यों को पांच मुख्य क्षेत्रों पर काम करने की सलाह दी है। वे इस प्रकार हैं :

  1. अनुपातिक रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण में बढ़ोतरी पर जोर के साथ परीक्षणों की कुल संख्या में सुधार किया जाए।
  2. सभी निगेटिव रैपिड एंटीजन टेस्ट परिणामों के बाद अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए और इस तरह का कोई भी निगेटिव व्यक्ति बचा न रह जाए।
  3. सख्त और समग्र निगरानी के साथ ही चिह्नित जिलों में सख्त रोकथाम पर फिर से जोर दिया जाए।
  4. जांच के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग के माध्यम म्यूटैंट स्ट्रेंस की नियमित निगरानी के साथ ही मामलों के उभरते हुए क्लस्टर्स की निगरानी की जाए।
  5. मृत्यु के ज्यादा मामलों वाले जिलों में नैदानिक प्रबंधन पर जोर दिया जाए।

पिछले 24 घंटों के दौरान 101 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

मृत्यु के नए मामलों में पांच राज्यों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40 लोगों की मृत्यु हुई। केरल में 13 लोगों की मौत हो गई। पंजाब में 9 लोगों की मौत हो गई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008UJR9.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिर्फ 1 राज्य में 20 से ज्यादा मौत हुईं; सिर्फ 1 राज्य में 10 से 20 के बीच मृत्यु हुईं; 2 राज्यों में 6 से 10 लोगों के बीच मृत्यु हुईं और 10 राज्यों में 1 से 5 के बीच मौत हुईं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009TT0T.jpg