राजनांदगांव । असल बात न्यूज़।

एनएमडीसी के सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रमुख सचिव  दिनेश श्रीवास्तव तथा कलेक्टर  टोपेश्वर वर्मा ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम चवेली में माँ बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति महिला आश्रय एवं प्रशिक्षण केन्द्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। माँ बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति की अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टेलीविजन कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में जीती राशि से लगभग एकड़ क्षेत्र में महिला आश्रय एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथि द्वारा बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए कराटे कौशल तथा विभिन्न कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एनएमडीसी के सलाहकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रमुख सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश का भविष्य हमारे बच्चों पर निर्भर है। उन्हें सशक्त और ताकतवर बनाना जरूरी है। जीवन में परेशानियांतकलीफ आने पर भी इससे घबराना नहीं हैबल्कि इन परेशानियों को हराते हुए हमें जीतना है। उन्होंने कहा कि आपस में एकता रखना बहुत जरूरी है। जब तक आपस में एकता हैतब तक हमारे पास ताकत है और यह ताकत माँ बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह में है। एकता रखना और एकता के साथ आगे बढऩा बहुत जरूरी है। महिला स्वसहायता समूह द्वारा पिछले वर्षों से लगातार मेहनत किया गया है। जिसका परिणाम है कि सभी महिलाएं आज सशक्त है।