Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


क्रिकेट मैदान पर आईएएस अधिकारी भी कर रहे हैं जमकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी, नवा रायपुर प्रीमियर लीग

  मंत्रालय, संचालनालय के विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने आईएएस अधिकारी भी मैदान पर उतर आए हैं। आईएएस...

Also Read

 मंत्रालय, संचालनालय के विभिन्न विभागों के खिलाड़ियों के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने आईएएस अधिकारी भी मैदान पर उतर आए हैं। आईएएस अवनीश शरण ने आज मैच में खेलते हुए अपनी टीम  संचालक  रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा  की ओर से   आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंनेेे मैदान पर  चौके और छक्के भी जमकर लगाए।इस आयोजन के प्रत्येक मैच में कर्मचारियों एवं अधिकारियो मेे जबरदस्त उत्साह और  रोमांच देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में अधिकारी से लेकर सामान्य कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर छक्के चौके लगा रहे हैं। पांचवे दिन चार मैच खेले गए।

रायपुर।  असल बात न्यूज़।


आज पहला मैच ,रिहंद रॉयल , सामान्य प्रशासन विभाग और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें गृह निर्माण मंडल की टीम ने जीत हासिल की।

  टॉस जीतकर  गृह निर्माण के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 104 रन बनाकर रिहंद रॉयल  को 105 रन का टारगेट दिया 

जवाब में रिहंद रॉयल  की टीम 8 ओवरों में मात्र 98 रन ही बना सकी। इस तरह गृह निर्माण की टीम 6 रन के अंतराल से विजयी हुई । मैन आफ द मैच गृह निर्माण के जीतू  को दिया गया।

 दूसरा मैच संचालनालय महिला बाल विकास और संचालनालय तकनीकी शिक्षा की टीम के मध्य खेला गया।

महिला बाल विकास  ने टॉस जीतकर तकनीकी शिक्षा को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया  । तकनीकी शिक्षा ने 8 ओवर में 77 रन बनाकर महिला बाल विकास  को 78 रन का टारगेट दिया।

जवाब में महिला बाल विकास  ने 8 ओवरों में 78 रन बना कर 7 विकेट  से मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच महिला बाल विकास के प्रकाश यादव को दिया गया।

संचालनालय उद्यानिकी विभाग और श्रम विभाग की टीम के बीच तीसरा मैच खेला गया ।श्रम विभाग  ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 72 रन  बनाकर उद्यानिकी को 73 रन का टारगेट दिया।

जवाब में उद्यानिकी की टीम 8 ओवरों में 73 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

मैन ऑफ द मैच उद्यानिकी के शैलेन्द्र  को दिया गया।

संचालनालय स्वास्थ्य विभाग और एन. आई.सी. मंत्रालय के मध्य खेले गए द्वितीय चरण का पहले मैच में एन  आई.सी  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  निर्धारित 8 ओवरों में 111 रन बनाकर जीत के लिए स्वास्थ्य को 112 रनो का टारगेट दिया।

जवाब में स्वास्थ्य की टीम 8 ओवर में 68 ही  रन बना सकी । एन. आई.सी की टीम ने 43 रनो से मैच जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच एन. आई.सी  के त्रिदीप को प्रदान किया गया।

आज के खेल के सबसे बड़े आकर्षण रहे श्री अवनीश सरण (भा.प्र. से.) संचालक  रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा जिन्होंने 3 सिक्स की मदद से 25 रन बनाते हुए 2 ओवर में 2 विकेट भी चटकाया।

आज के खेल में अंपायर के रूप में मुख्य सर्वश्री  संतोष वर्मा ,  भोलाराम कीर,  संतोष निषाद,  दीपक,  गौरव,  गोकुल थानापति,  मनीष,  गालव चंद्राकर,   प्रकाश यादव,  टिकेंद्र निर्मलकर ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया । स्कोरर में  योगेश निषाद,  भोलाराम कीर,  रुस्तम पाटिल ने योगदान दिया  एवं कमेंट्री  में सर्वश्री कमल वर्मा ,  रामसागर कौशले,   टाकेश ठाकुर, आशीष ठाकुर,  गोकुल थानापति की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विगत 5 दिवस से हो रहे इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड बनाये एवं खेल खेल में कई रिकॉर्ड कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा तोड़े भी जा रहे है। चौको छक्कों की बरसात ही हो रही है। रोमांच दिन ब दिन और बढ़ते ही जा रहा है। 


आज  इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक , छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा , विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले, सलाहकार  डी. डी. तिग्गा,  शरद सरदार, कार्यकारी अध्यक्ष  संतोष वर्मा, महासचिव  सत्येन्द्र देवांगन, सचिव  जयकुमार साहू,  भोलाराम पटेल, कोषाध्यक्ष  आशिष ठाकुर,  संयुक्त मोर्चा के महासचिव भोलाराम कीर मंच पर उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।