Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


यात्रियों को असुविधा से बचाने मार्ग परिवर्तित, भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

  दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़। किसान आंदोलन के चक्का जाम से आम यात्रियों को आवागमन की दिक्कतों से बचाने यातायात विभाग ने विभिन्न मार्गो में...

Also Read

 दुर्ग, भिलाई। असल बात न्यूज़।

किसान आंदोलन के चक्का जाम से आम यात्रियों को आवागमन की दिक्कतों से बचाने यातायात विभाग ने विभिन्न मार्गो में परिवर्तन किया है। यह चक्का जाम चार स्थान पर करने की घोषणा की गई है और इन चारों स्थानों पर मार्ग पर स्थित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में 06 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में चार स्थानो पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।

यह स्थल.अंजोरा बाईपास,.कोसानाला, सिरसागेट* एवं.कांजी हाउस कुम्हारी हैं।उक्त स्थलों पर चक्का जाम समय दोहपर 12.00 बजे से 03.00* बजे किया जाना प्रस्तावित है। इस आंदोलन को देखते हुए या तार विभाग ने उक्त समय पर चक्का जाम मार्ग में परिवर्तन कर आम लोगों से डासवर्सन मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है।


जिला यात्रा प्रशासन ने आम यात्रियों से इस अवधि में आज के दिन- अंजोरा बाईपास से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक दुर्ग शहर होते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग,,  दुर्ग शहर एवं नेहरू नगर से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज व अण्डर ब्रिज का प्रयोग करते हुए सेक्टर एरिया से उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग *  केम्प, जामुल, खुर्सीपार व सेक्टर एरिया से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक उतई-फूण्डा-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग *और- भिलाई -3 से रायपुर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक कुम्हारी चौक से मुरमुंदा से सिलतरा रायपुर या उरला- करुदडीह-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग का प्रयोग करने की अपील की है।


             इसी प्रकार रायपुर से दुर्ग शहर की ओर आने वाले वाहन चालक *अमलेश्वर- मोतीपुर- उतई-फूण्डा-उतई मार्ग* अथवा *बिरगाँव-मुरमुंदा -जामुल-कोहका कुरूद-जुनवानी मार्ग* का प्रयोग करें। 

 चक्का जाम के समय में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में अंजोरा से कुम्हारी तक भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।