Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस ने उठाया, लोगों को दारु नहीं पीने, के लिए जागरूक करने का कदम, पाटन में नशा मुक्ति पखवाडा का शुभारंभ

  जिले में पुलिस विभाग के द्वारा अब जन जागरूकता, रचनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी भी उठाई जा रही है। लोग जागरूक होंगे, सामाजिक बुराइयों को समझ...

Also Read

 जिले में पुलिस विभाग के द्वारा अब जन जागरूकता, रचनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी भी उठाई जा रही है। लोग जागरूक होंगे, सामाजिक बुराइयों को समझेंगे, अपराध, गलत कार्यों को जानेंगे,समझेंगे तो अपराध से स्वाभाविक तौर पर दूर होंगे। इसी कड़ी में जिले के पाटन में नशा मुक्ति के खिलाफ  विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह के अवसर पर अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

वर्तमान में राज्य सरकार राज्य में पूर्ण शराबबंदी किस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ अभी सभी दारू दुकानों में लोगों को line लगा कर दारु खरीदते देखा जा सकता है। दारू लेने के लिए लाइन लगाने में भी लोगों को कोई हिचक, संकोच महसूस नहीं होता। दारु की इतनी अधिक बिक्री हो रही है, इतनी अधिक मांग है तो सरकार के लिए भी  दारू की दुकानों को एकाएक बंद कर देने का निर्णय ले लेना आसान नहीं है।ऐसी भी आशंका है कि यहां राज में जारी दुकानें बंद की गई तो बाहर से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से दारू आने लगेगी और लोग उसे खरीद कर पिएंगे। तब दारू की जो असल समस्या है वह तो  नहीं खत्म होनी है वाली। दारु पीने से जो घर -परिवार बर्बाद हो रहे हैं वह तो ऐसी स्थिति में राज्य में दारू की बिक्री बंद कर देने, पूर्ण शराब बंदी लागू कर देने  के बावजूद भी वैसे ही चलते रहने की आशंका बनी हुई है। इसीलिए पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है,  इस दिशा में कदम उठाया जा रहा है कि लोग दारु पीना बंद करें

                 दुर्ग पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत आज से विशेष पखवाड़े का शुभारंभ पाटन क्षेत्र से किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में  मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सुपुत्र  चैतन्य बघेल एवं विशेष कर्तव्य स्थल अधिकारी छत्तीसगढ़ शासन  आशीष वर्मा उपस्थित थे ।                

                 यह अभियान दुर्ग पुलिस के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि नशे के खिलाफ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक मंच में एकजुट कर यह अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था जुड़ी हुई है।

                 15 दिन के इस विशेष पखवाड़े के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न ऐसे स्थानों की पहचान कर जहां नशे की समस्या सर्वाधिक है वहां पर प्रतिदिन जियो खुलकर की टीम के द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी जहां नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और कैसे नशा छोड़ा जा सकता है इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

                 दुर्ग पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही तो कर ही रही है साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए भी नशे के आदि व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा छोड़ने हेतु पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा रही है। 

              

               आज के कार्यक्रम में जियो खुलकर टीम द्वारा पाटन में उपस्थित  जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।  वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार, आनंद मार्ग के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे अध्यात्मिक तरीके से  नशे  के आदी व्यक्ति को  नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। साथ ही भिलाई से जुड़े इप्टा के राजेश श्रीवास्तव और उनकी टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया

  दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा बताया गया कि कैसे नशे के कारण व्यक्ति घिनौने से अति घिनौने अपराध को अंजाम दे रहा है। कोई भी सामाजिक व्यक्ति  ऐसा कर सकता है, इसकी कल्पना भी नही की जा सकती। सी एस पी विवेक शुक्ला ने जियो खुलकर अभियान कैसे कार्य करता है इसके बारे में विस्तार से बताया दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा द्वारा अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु धन्यवाद दिया गया

             

              वहाँ उपस्थित जनता के द्वारा शपथ ली गयी कि वे नशे से दूर रहेंगे एवम साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

                उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण  श्री राहुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे ट्रैफिक dsp गुरजीत सिंह पाटन तहसीलदार श्री अनुभव शर्मा पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी रानी तराई थाना प्रभारी प्रभा राव समाज कल्याण विभाग से डीडी ठाकुर कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी,  ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, आनंद मार्ग से श्री आचार्य जी गायत्री परिवार से सावजी एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।

पाटन शहर में नशा मुक्ति के खिलाफ जो अभियान शुरू किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, उसमें छात्रों, नौजवान, बुजुर्ग सभी  बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं।









इस