Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पुनः अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया समर्थन मंत्रीगण सहित प्रद...

Also Read


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया समर्थन

मंत्रीगण सहित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष हुये सम्मिलित

रायपुर। असल बात न्यूज।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।  यह प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा एवं समर्थन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में उक्त प्रस्ताव रखा गया और सर्वसम्मति से  प्रस्ताव पारित किया गया।


प्रवक्ता विकास तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी जी के साथ समस्त कांग्रेसजन दृढ़तापूर्वक खड़े और विश्वास है कि उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस संगठन निरंतर ढृढ़ता व मजबूती प्राप्त करेगी। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जगा है, उनके ही मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस पार्टी की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। 


बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जय सिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद के.टी.एस. तुलसी, सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलोदेवी नेताम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पद्मा मनहर, भानूप्रताप सिंह, चुन्नी लाल साहू, अटल श्रीवास्तव, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रविघोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्रीगण द्वारिकाधीश यादव, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, उत्तम वासुदेव, राजेन्द्र साहू, आरती साहू, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, फूलकेरिया भगत, पंकज शर्मा, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, कार्यसमिति सदस्य लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, नीना रावतिया, डॉ. प्रीति नेताम, सुरेन्द्र जायसवाल, विष्णु यादव, जिला अध्यक्ष गण रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, बलौदाबार जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू,  महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, धमतरी जिला अध्यक्ष शरद लोहना, बालोद जिला अध्यक्ष  चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई शहर तुलसी साहू, बेमेतरा जिला अध्यक्ष बंशी पटेल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण पदम कोठारी, कवर्धा जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, सुकमा जिला अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, नारायणपुर जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेन्डी, कोण्डागांव जिला अध्यक्ष झुमुक राठौर, कांकरे जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, गौरेल्ला-पेण्ड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, कोरबा शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित राम केरकेट्टा, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरूण मालाकार, जशपुर जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, सरगुजा जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सूरजपुर जिला अध्यक्ष भागवती राजवाड़े, बलरामपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।