Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग जिले में कोरोना से लगातार मौत से चिंताएं बढ़ी

रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से 3 लोगों की जान चली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्...

Also Read

रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से 3 लोगों की जान चली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग जिला ऐसा जिला बन गया है जहां प्रतिदिन कोरोना के संक्रमित बड़ी संख्या में मिल रहे हैं, और मरीजों की मौत भी हो रही हैं।फिलहाल यहां ऐसी घटनाएं बढ़ने, कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ने का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आता लेकिन इसके मामले सामने तो आ ही रहे हैं।

दुर्ग जिले में भी ढेर सारे स्कूल कॉलेज खुल गए हैं। इस दौरान कोशिश की जा रही है कि पढ़ाई जो पिछड़ गई थी उसे 2 महीनों के भीतर recover कर लिया जाए। इसमें दिक्कत यह  आ गई है कि स्कूलों में भी बच्चे और शिक्षक संक्रमित मिले हैं। ऐसे में माता-पिता अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल महाविद्यालय भेजने में संकोच करने लगे हैं, हतोत्साहित हो रहे हैं।

शासन के आदेश के बाद यहां ढेर सारे स्कूल तो खुल गए हैं लेकिन कई स्कूलों में अभी भी कक्षाएं लगने शुरू नहीं हुई है। स्कूलों में संक्रमित मिले हैं और स्कूल प्रशासन यहां कक्षाएं लगाने की अनुमति देना नहीं चाहता।लगातार नई संक्रमित मिलने और मौतों से आम लोगों में भी चिंताएं बढ़ रही हैं।



वैसे छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम इलाकों में अब corona के नए संक्रमित मिलने कम हुए हैं। देश के दूसरे कई राज्यों में कोरोना के संक्रमितो की संख्या बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ का नए संक्रमित  के मिलने के मामले में जो चौथा स्थान लंबे समय से बना हुआ  था वह वहां से नीचे हो गया है। नए मामलों में से 86.15 प्रतिशत 6 राज्यों के हैं।

महाराष्ट्र में रोजाना सबसे अधिक 6,218 नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद केरल में 4,034 जबकि तमिलनाडु ने 442 नए मामले दर्ज किए हैं।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007ET7M.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 104 मौतें दर्ज की गईं।

इन मौतों में 81.73 प्रतिशत पांच राज्‍यों में केन्द्रित है। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 51 मौतें हुईं। केरल में 14 और पंजाब में 10 लोगों की मौत की खबर है।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008GR10.jpg

 

19 राज्यों / संघ शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं दी है। ये हैं गुजरातहरियाणाराजस्थानओडिशाझारखंडचंडीगढ़असमलक्षद्वीपहिमाचल प्रदेशलद्दाखमणिपुरमिजोरमत्रिपुरामेघालयअंडमान और निकोबार द्वीप समूहसिक्किमनगालैंडअरुणाचल प्रदेशदमन और दीव और दादरा और नगर हवेली।

तेरह राज्यों में 1 से 5 मौतें हुई हैं2 राज्यों में 6 से 10 मौतें हुई हैं1 राज्य में 10 से 20 मौतें और 1 राज्य में 20 से अधिक मौतें हुई हैं।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009NZ2O.jpg


असल बात न्यूज़। तुरंत खबरें आप तक। निष्पक्ष और खोजी खबरें। विश्लेषण के साथ खबरों की तह तक पहुंचन  की कोशिश।