Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राजनीतिक दलों की नजर अब रिसाली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित सीट की ओर

  0 विशेष प्रतिनिधि रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़ । नवगठित नगर निगम रिसाली, के महापौर का पद राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा पूर्ण है। यहां मह...

Also Read

 0 विशेष प्रतिनिधि

रायपुर, दुर्ग। असल बात न्यूज़


नवगठित नगर निगम रिसाली, के महापौर का पद राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा पूर्ण है। यहां महापौर पद के लिए पहली बार चुनाव होने जा रहा है। प्रत्येक राजनीतिक दलों ने अपने तरीके से काफी पहले से कोशिश  शुरू कर दी है कि इस क्षेत्र में पहला महापौर उनकी पार्टी का बने।महापौर का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो जाने के बाद अब यहां नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। राजनीतिक दलों की नजर  फिलहाल अब यहां अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्डों  की ओर टिक गई है।

राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों में भी यह जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि नगर निगम रिसाली में कौन-कौन से वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।

पहले आप सब एक बार फिर से देख लीजिए कि नगर निगम रिसाली में कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित हैं--


नगर पालिक निगम रिसाली में आरक्षण  एक नजर में 

वार्ड क्रमांक 1 में अनारक्षित (महिला), 
वार्ड क्रमांक 2 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 3 में ओबीसी (महिला), 
वार्ड क्रमांक 4 में ओबीसी (महिला),
 वार्ड क्रमांक 5 में ओबीसी (महिला), 
वार्ड क्रमांक 6 में अनारक्षित (महिला), 
वार्ड क्रमांक 7 में अनुसूचित जनजाति, 
वार्ड क्रमांक 8 में अनुसूचित जनजाति, 
वार्ड क्रमांक 9 में अनारक्षित (महिला), 
वार्ड क्रमांक 10 में अनुसूचित जनजाति (महिला),
 वार्ड क्रमांक 11 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 12 में ओबीसी, 
वार्ड क्रमांक 13 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 14 में अनारक्षित (महिला), 
 वार्ड क्रमांक 15 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 16 में अनारक्षित,  
वार्ड क्रमांक 17 में अनारक्षित (महिला) ,
 वार्ड क्रमांक 18 में अनारक्षित (महिला) ,
 वार्ड क्रमांक 19 में ओबीसी,
 वार्ड क्रमांक 20 में अनारक्षित,
 वार्ड क्रमांक 21 में अनारक्षित (महिला),
 वार्ड क्रमांक 22 में ओबीसी, 
 वार्ड क्रमांक 23 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 24 में अनारक्षित, 
वार्ड क्रमांक 25 में ओबीसी, 
वार्ड क्रमांक 26 में अनारक्षित , 
वार्ड क्रमांक 27 में ओबीसी, 
वार्ड क्रमांक 28 में अनारक्षित, 
 वार्ड क्रमांक 29 में अनारक्षित , 
वार्ड क्रमांक 30 में अनारक्षित,
 वार्ड क्रमांक 31 में अनारक्षित,
 वार्ड क्रमांक 32 में अनुसूचित जाति,
 वार्ड क्रमांक 33 में अनुसूचित जाति,
 वार्ड क्रमांक 34 में अनुसूचित जाति, 
वार्ड क्रमांक 35 में ओबीसी, 
वार्ड क्रमांक 36 में ओबीसी, 
वार्ड क्रमांक 37 में अनुसूचित जाति,
 वार्ड क्रमांक 38 में अनुसूचित जाति (महिला),
 वार्ड क्रमांक 39 में अनुसूचित जाति,
 वार्ड क्रमांक 40 में अनुसूचित जाति (महिला) आरक्षित है।

नगर निगम रिसाली के लिए वार्डों का आरक्षण काफी पहले से हो चुका है। इस बार नगर निगम के चुनाव मैं बड़ों का महत्व काफी बढ़ गया है। वार्डो से पार्षद चुने जाएंगे और पार्षद ही महापौर का चुनाव करेंगे। महापौर का चुनाव आरक्षित वर्ग के पार्षदों के बीच से ही किया जाएगा ।

तो हम आप सभी की जानकारी के लिए एक बार फिर  बता दें कि नगर निगम रिसाली में वार्डों का आरक्षण काफी पहले से हो चुका है। और उन वार्डों की कहा जा सकता है कि  किस्मत चमक गई है जो कि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित है-
यह वे वार्ड हैं जो कि यहां अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं

 वार्ड क्रमांक 3 रूआबांधा दक्षिण,
  वार्ड ,क्रमांक 4 रूआबांधा पूर्व
 और वार्ड क्रमांक 5  hscl कॉलोनी रूआबांधा
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित हुए हैं।

तो अब राजनीतिक दलों की नजर अब इन वार्डो की और लग गई है कि यहां से कौन-कौन योग्य दावेदार हैं और कौन जीतने लायक हैं। जिन्हें की महापौर की टिकट  दी जा सकती है।दूसरी  ओर टिकट के दावेदारों ने भी अपने नेताओं के यहां दौड़ लगानी शुरू कर दी है।
इस तरह से रिसाली नगर निगम क्षेत्र में सिर्फ 3 वार्ड ही अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं और अब यह साफ हो गया है कि इन्हीं वार्डो में से  कोई यहां महापौर बन सकता है।

इसी के साथ यहां के अनारक्षित वार्ड और अनारक्षित महिला वार्ड में कोई अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला चुनाव लड़ती है और जीत कर पार्षद बन जाती है तो वह भी महापौर  बनने के लिए योग्य हो जाएगी।

फिलहाल यहां 

वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 6, वार्ड क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 17, वार्ड क्रमांक 21 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां से, इन वार्डो से किसी भी वर्ग की महिला पार्षद का चुनाव लड़ सकती है। यहां से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला चुनाव जीतती है तो वह महापौर बनने की दावेदार बन सकती है।

इसी तरह से यहां वार्ड क्रमांक 2, 11, 13, 15, 16 , 23, 24, 26, 28, 29 30 31  कुल 12 वार्ड अनारक्षित वार्ड हैं। इन वार्डो से भी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग की प्रत्याशी भाग्य आज़मा सकती है।