Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पाटन विकासखंड के बठेना गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 की हत्या की आशंका

  0 अपराध 0 पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़ । 0 क्राइम रिपोर्टर। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है। ...

Also Read

 0 अपराध

0 पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़

0 क्राइम रिपोर्टर।

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है। इसमें यह आशंका जताई जा रही है कि 3 लोगों की हत्या की गई है। दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। दुर्ग जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके पहले पाटन विकासखंड के खुडमुड़ा गांव में ऐसे ही एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं मिला है।

हमारी टीम ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा से बातचीत की है तो उन्होंने बताया कि घटना हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले में तमाम पहलुओं को देखा जा रहा है।अभी खबर मिली है कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

इस घटना की खबर पूरे प्रदेश में तेजी से फैल गई है और लोग सकते में है, स्तब्ध हैं, कि ऐसी घटना क्यों हो गई। यह विचलित कर देने वाली घटना है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है उसमें प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आ रहे कि यह पूरा पारिवारिक विवाद का मामला है जिसके चलते यह घटना हो गई है।

...............

हम इस घटना के बारे में पूरी जानकारी लगातार आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।, अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

....................

ग्राम बठेना पाटन में शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह वह गांव है जहां धान का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है और जानकारी के अनुसार इस सीजन में किसानों ने यहां बड़े पैमाने पर  में धान बेचा भी है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों ने फांसी लगने से मौत हुई है। वही तीन  लोगों की जल जाने से मौत हो गई है। जलने से मृत होने वालों में मां और दो बेटियां हैं। जबकि बाप और बेटे की फांसी लगने से मौत हुई है।

विकासखंड में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री साहू ने हमें बताया है कि यह घटना दोपहर में लगभग 3:00 बजे के आसपास की है। सबसे बड़ी दुखद बात है कि परिवार में कुल 5 सदस्य ही थे और सभी की मौत हो गई है। परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो जाने के चलते घटना के बारे में सही जानकारी हासिल करने में कुछ दिक्कतें भी जरूर हो रही होंगी।

इधर हमें कुछ फोटोग्राफ हासिल हुए हैं जिन्हें हम उपलब्ध करा रहे हैं।



यहां यह विचलित कर देनेेे वाली तस्वीर है। एक पूरा परिवार खत्म हो  गया है। ऐसी घटना क्यों  हुई, यह अभी समझ से परे है। इसके बारेेेेेे में  फिलहाल  कई तरह की बातें ही सामने आ रही हैं।
घटना की खबर मिलने के बाद दोपहर 3:00 बजे के बाद से पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम लगातार यहां पहुंच रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है दो लोगों का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया है।3 लोगों के जल जाने से हृदय विदारक मौत हुई है।अभी यह वड़ताल करने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले का क्या कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह है। क्या किसी ने घटना को देखा है। पुलिस की टीम भी इस की पड़ताल कर रही है।

मामले में तफ्तीश करने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, एसडीएम पाटन, सी ई ओ जनपद पंचायत पाटन, नायब तहसीलदार श्री साहू एसडीओपी श्री गिरिपुंजे, पाटन टी आइ सदानंद तिवारी यहां घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी-अभी खबर आई है कि पुलिस महानिदेशक कुछ देर पहले ही रवाना हुए हैं। इधर सांसद विजय बघेल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बारे में जाने के लिए वहां आस-पास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। घटना के बाद चारों तरफ मातम शो का वातावरण दिख रहा है। मां और बेटी का शव पैरावट के पास मिला है।

Update
...,...........

दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में 5 लोगों की मौत को गृहमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इंटिलिजेंस जांच कराने का निर्देश दे दिया है। हमारे पास अभी- अभी यह खबर आई है।
 दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में 5 लोगों की  मौत के मामले को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए इंटेलीजेंस जांच के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने आज आई जी इंटिलिजेंस एवं एस पी दुर्ग से फोन पर बात की और जांच के लिए एक टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
           जानकारी मिली है कि 
राम बृज गायकवाड पिता रंगु राम उम्र 52 वर्ष, साकिन बठेना खार सिरसा बाड़ी थाना पाटन
(फाँसी लगाकर)
संजू गायकवाड़ पिता राम बृज गायकवाड़ 24 वर्ष,  बठेना खार सिरसा बाडी थाना पाटन 
(फाँसी लगाकर)
 और एक ही परिवार की तीन महिलाये जिनके पैरावट में जलाकर मृत्यु होना बताया जा रहा है। महिलाओं में
जानकी बाई पति राम बृज गायकवाड़ उम्र 47 वर्ष, बठेना खार सिरसा बॉडी थाना पाटन,
दुर्गा गायकवाड़ पिता  राम बृज गायकवाड़  28 वर्ष, बठेना खार सिरसा बाडी थाना पाटन एवं
ज्योति गायकवाड़ पिता  राम बृज गायकवाड़  21 वर्ष,  बठेना खार सिरसा बाडी थाना पाटन शामिल हैं।
....................
Update
..,........

राज्य के गृह मंत्री ने पाटन बठेना की घटना की intelligence से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।इधर जिले के पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि
 आज दिनांक 06 मार्च को सायंकाल थाना पाटन में लगभग 4:45 बजे पर सूचना मिली कि ग्राम बठेना खार में निवासरत गायकवाड परिवार के दो प्रमुख सदस्य राम ब्रिज गायकवाड उम्र 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू उम्र 27 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगा ली है  ।  यह भी जानकारी मिली कि राम ब्रिज गायकवाड के घर से लगे खेत में स्थित पैरावट में जली हुई अवस्था में कंकाल दिख रहा है जो संभवत उसकी पत्नी जानकी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्री दुर्गा 30 वर्ष एवं ज्योति 22 वर्ष की है ।अंधेरा होने के कारण जले पैरावट का विस्तृत निरीक्षण नहीं किया जा सका है । घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  विवेकानंद ,पुलिस अधीक्षक  प्रशांत ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं एफ़ एस एल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य को संकलित किया गया । घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट मिला है जिसमें मृतक राम ब्रिज गायकवाड द्वारा लेन देन से व्यथित होने के कारण से ऐसा कदम उठाए जाने का उल्लेख किया है । समस्त घटनाक्रम  किन परिस्थितियों में हुई है इसकी विस्तृत जांच की जा रही है । अभी तक की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है । घटनास्थल से प्राप्त सुसाइडल नोट को  हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच हेतु भेजा जा रहा है एवं मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है ।