Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस्तर की महिलाएं पाटन आकर महिला स्व सहायता समूह और गौठान के काम देखेंगी

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज। बस्तर संभाग की जागरूक महिलाएं पाटन में  महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा गौठान की प्रगति...

Also Read

 पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज।

बस्तर संभाग की जागरूक महिलाएं पाटन में  महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा गौठान की प्रगति को देखने आ रही हैं। माना जा रहा है कि जागरूक महिलाएं यहां महिलाओं तथा विभिन्न समूहो के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख कर बहुत कुछ सीखेंगी तथा इन कार्यों को अपने यहां शुरू कर महिलाओं की प्रगति के लिए मार्ग प्रशस्त करने में सहायक बन सकेंगी।

अधिकृत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग की इन जागरूक महिला ओ की टीम आगामी 16 मार्च को यहां पहुंचेंगी तथा 3 दिनों 18  मार्च तक यहां विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू  से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर से आ रही ये जागरूक महिलाएं, महिलाओं की तरक्की के लिए चल रही  विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं। पाटन क्षेत्र में उन्हें गौठान तथा वहां महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित किए जा रहे vermi compost निर्माण, चारागाह, साग भाजी उत्पादन, इत्यादि कार्यों  को दिखाया जाएगा तथा इन कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पाटन में  महिलाओ की ये टीम सिकोला, केसरा बोरुंदा, कौही इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने महिला स्व सहायता समूह के कार्यों तथा प्रगति के बारे में जानकारी दी जा रही है।