Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोरोना कहर, संक्रमण के फैलाव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से भी आगे हो गया

  80 प्रतिशत दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी भा...

Also Read

 

80 प्रतिशत दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी

भारत 5.8 करोड़ से अधिक टीकाकरण कवरेज के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर

महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 50 लाख से अधिक खुराक दी गई

नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।
छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य का अब कोई अभी अब जिला शेष नहीं रह गया है जहा Corona के संक्रमण के फैलाव की गति तेज ना हो गई हो। पहले कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के फैलाव की गति काफी तेज थी, लेकिन अब छत्तीसगढ़ इन प्रदेश में से आगे निकल गया हैं।

छह राज्यों महाराष्ट्रपंजाबछत्तीसगढ़कर्नाटकगुजरात और मध्य प्रदेश ने कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि जारी है। इन राज्यों में दर्ज नए मामलों में इनका योगदान 79.57 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 62,258 नए मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 36,902 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब 3,122 जबकि छत्तीसगढ़ में 2,665 नए मामले सामने आए हैं।

नीचे उल्लिखित 10 राज्‍यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है।

देश में आज कोरोना के सक्रिय मामले (केस लोड) 4,52,647 है। यह कुल पॉजिटिव मामलों का 3.8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,581 मामलों की बढ़ोतरी हुई है