Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मच्छर उन्मूलन के लिए मच्छरदानी का वितरण

  पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छरदानी अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। जहां मलेरिया के अधिक प्...

Also Read

 पाटन दुर्ग। असल बात न्यूज़।

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में मलेरिया की रोकथाम के लिए मच्छरदानी अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। जहां मलेरिया के अधिक प्रकरण सामने आए हैं उन इलाकों में सरकार के द्वारा मच्छरदानी का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड  में चार स्थानों पर मलेरिया के अधिक प्रकरण पाए जाने पर उन स्थानों में मच्छरदानी का वितरण शुरू कर दिया गया है।

विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड में मच्छरदानी का वितरण शुरू कर दिया गया है। यहां ने, नगर पंचायत पाटन, ग्राम पंचायत झीट, और पुरैना में मलेरिया के अधिक प्रकरण पाए जाने के बाद इन स्थानों को मच्छरदानी वितरण के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि मलेरिया का सबसे पहला उपाय है कि हम मच्छरों के काटने से बचे। मच्छरों के काटने से बचे रहने पर मलेरिया की बीमारी नहीं होगी। यहां मच्छरदानी का वितरण का काफी फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय वेक्टरजनितरोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत दीर्घकालिक चिरस्थायी दवालेपित वहकरोधी मच्छरदानी वितरण समारोह आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में आयोजित किया गया । जिसमें 100 हितग्राहियों को मच्छरदानी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अथितिअध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , श्रीमती रामबाई सिन्हा थी।  अंशु रजक जनपद सदस्य, श्रीमती शशिकला सिन्हा सरपंच झीट, कु. नन्दिनी पठारी सरपंच अमलेश्वर ,डॉ सी बी एस बंजारे, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ आशीष शर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ बी कठौतिया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट बीएल वर्मा बीईटीओ पाटन, कमल नारायण तिवारी ने कायक्रम को सम्बोधित किया। दवालेपित मच्छरदानी लगाने के तरीके और फायदे बताये।

 समरेश पटेरिया, आर के श्रीवास्तव जगदीश साहू  और कपीश भोशले ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

बी एल वर्मा  बीईटीओ पाटन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

लोगों में भी मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति उत्सुकता दिख रही है। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में मछरदानी का कल वितरण किया जाएगा।