Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पंडित पवन चौबे का निधन

  भिलाई। असल बात न्यूज़। भागवताचार्य पंडित पवन चौबे के अकस्मात देहावसान की खबर आ रही है। वे लंबे समय तक कांग्रेस में भी सक्रिय थे। इसखबर पर ...

Also Read

 भिलाई। असल बात न्यूज़।

भागवताचार्य पंडित पवन चौबे के अकस्मात देहावसान की खबर आ रही है। वे लंबे समय तक कांग्रेस में भी सक्रिय थे। इसखबर पर एक बार भी किसी को विश्वास नहीं हो रहा है, हमें भी विश्वास नहीं हुआ है। लेकिन दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि खबर सही है।जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने  तक उनकी मृत्यु हो गई।

यह पता चला है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे और कल ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। आज घर में अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। तब उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पंडित पवन चौबे सीधे सरल एक सामाजिक कार्यकर्ता थे तथा उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में भी बड़ा नाम कमाया है। वे लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कई सारे काम किए हैं।