Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महिलाओं के सम्मान के बिना किसी समाज का समुचित विकास संभव नहीं - सांसद विजय बघेल

  भिलाई। असल बात  न्यूज़। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि महिलाओं, नारी को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज देश- प्रदेश समुच...

Also Read

 भिलाई। असल बात  न्यूज़।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि महिलाओं, नारी को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज देश- प्रदेश समुचित विकास नहीं कर सकता। आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत भारत देश में नारी की सर्वत्र पूजा की गई है। सांसद श्री बघेल ने यहां पुरई में महिला दिवस के पूर्व आयोजित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय महिला खेल एवं नारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया। 

सांसद श्री बघेल ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत देश में नारियों की हमेशा पूजा की गई है, उन्हें सम्मान दिया गया है। महिलाएं ही घर परिवार, बच्चों को संस्कार देती हैं। यही बड़े होकर देश के अच्छे नागरिक बनते हैं। आज महिलाएं किसी से कहीं पीछे  नहीं हैं और प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में महिलाओं के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनाए शुरू की है जिससे महिलाएं आर्थिक तौर पर भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 ग्राम पंचायत पुरई मे महिला दिवस के पूर्व, महिलाओं के सम्मान के लिए नई पहल संस्था के द्वारा दुर्ग विधानसभा स्तरीय महिला खेल एवं नारी सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पप्पू  चंद्राकर , श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू,श्रीमती सानू मोनन , अनिल साहू ,मनीष यादव (बंटी ), एवं अन्य  गण गणमान्य नागरिक जनों के साथ बड़ी संख्या में   खिलाड़ी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया।